दौसा को मिल सकती हैं दो नई ट्रेनें, दिल्ली-गंगापुर सिटी और भिवानी-कोटा रूट पर प्रस्ताव

Edited By Afjal Khan, Updated: 11 Mar, 2026 06:11 PM

dausa may get two new trains delhi gangapur city bhiwani kota proposal

राजस्थान के दौसा जिले के यात्रियों को जल्द ही रेल कनेक्टिविटी में बड़ी राहत मिल सकती है। रेलवे की मंजूरी मिलने पर दो नई ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें एक ट्रेन भिवानी से कोटा और दूसरी दिल्ली से गंगापुर सिटी के बीच चलाई जा...

राजस्थान के दौसा जिले के यात्रियों को जल्द ही रेल कनेक्टिविटी में बड़ी राहत मिल सकती है। रेलवे की मंजूरी मिलने पर दो नई ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें एक ट्रेन भिवानी से कोटा और दूसरी दिल्ली से गंगापुर सिटी के बीच चलाई जा सकती है।

दोनों ट्रेनों का ठहराव दौसा और बांदीकुई जंक्शन सहित जिले के कई स्टेशनों पर प्रस्तावित है। इससे यात्रियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

भिवानी-कोटा इंटरसिटी का संभावित शेड्यूल

प्रस्तावित योजना के अनुसार इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह करीब 5 बजे भिवानी जंक्शन से रवाना होकर दोपहर 1:15 बजे कोटा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन दोपहर 2 बजे कोटा से रवाना होकर शाम 5:40 बजे दौसा पहुंचेगी और रात लगभग 10:30 बजे भिवानी पहुंचेगी।

कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव प्रस्तावित

इस ट्रेन के चरखी दादरी, कोसली, रेवाड़ी, बावल, खैरथल, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, नांगल राजावतान, लालसोट, मंडावरी, पिपलाई, बामनवास, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी और लखेरी स्टेशनों पर ठहराव की संभावना जताई गई है।

ट्रेन शुरू होने से हरियाणा और राजस्थान के कई शहरों के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी बनेगी। खासकर कोटा में पढ़ाई करने वाले छात्रों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को इससे बड़ा फायदा मिलेगा।

दिल्ली-गंगापुर सिटी ट्रेन का भी प्रस्ताव

इसके अलावा दिल्ली से गंगापुर सिटी के बीच भी नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित समय के अनुसार ट्रेन शाम करीब 6 बजे दिल्ली से रवाना होकर रात 2 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन सुबह 3 बजे गंगापुर सिटी से चलकर करीब 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इन स्टेशनों से होकर गुजर सकती है ट्रेन

इस ट्रेन का ठहराव दिल्ली कैंट, पालम, Gurugram, पटौदी रोड, रेवाड़ी, बावल, अलवर, राजगढ़, बसवा, बांदीकुई, दौसा, लालसोट, पीपलाई और बामनवास सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर प्रस्तावित है।

हालांकि इन दोनों ट्रेनों का संचालन रेलवे की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही शुरू हो सकेगा। मंजूरी मिलने पर क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिल सकेगा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!