बांदीकुई सहित कई स्टेशनों को राहत: मदार-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल से चलेगी

Edited By Ishika Jain, Updated: 18 Apr, 2026 04:15 PM

madar patna weekly special train stoppage at bandikui 12 trips summer railway

चूरू पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे का वजन 9 किलो 527 ग्राम बताया गया है।

गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मदार से पटना के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह विशेष रेलसेवा 23 अप्रैल से शुरू होकर 10 जुलाई तक संचालित होगी और इस दौरान कुल 12 फेरे लगाए जाएंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी संख्या 09601 मदार-पटना स्पेशल हर गुरुवार सुबह 6:40 बजे मदार से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:15 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09602 पटना-मदार स्पेशल हर शुक्रवार सुबह 10:15 बजे पटना से चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:20 बजे मदार पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, दिलदार नगर, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा और दानापुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

जयपुर स्टेशन पर यह ट्रेन मदार से आते समय सुबह 8:40 बजे पहुंचेगी और 8:50 बजे रवाना होगी। वहीं पटना से आने पर सुबह 11:00 बजे आगमन और 11:10 बजे प्रस्थान का समय निर्धारित किया गया है।

ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर, सामान्य श्रेणी के डिब्बों के साथ पैंट्रीकार, पावरकार और गार्ड डिब्बा शामिल रहेगा।

इस स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से बांदीकुई समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!