दौसा में राशन दुकानों के इंटरव्यू 27 से शुरू, 72 दुकानों के लिए चयन प्रक्रिया तेज

Edited By Ishika Jain, Updated: 26 Apr, 2026 06:40 PM

dausa ration shop interview schedule 72 fair price shops selection

दौसा जिले में उचित मूल्य (राशन) दुकानों के आवंटन को लेकर चयन प्रक्रिया अब इंटरव्यू चरण में पहुंच गई है। रसद विभाग की ओर से 27 से 29 अप्रैल तक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। सभी इंटरव्यू कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रसद कार्यालय (कक्ष संख्या...

दौसा जिले में उचित मूल्य (राशन) दुकानों के आवंटन को लेकर चयन प्रक्रिया अब इंटरव्यू चरण में पहुंच गई है। रसद विभाग की ओर से 27 से 29 अप्रैल तक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। सभी इंटरव्यू कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रसद कार्यालय (कक्ष संख्या 216) में तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगे।

यह भर्ती प्रक्रिया 17 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति के तहत शुरू की गई थी, जिसमें जिलेभर की 72 राशन दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। विभाग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी ग्राम पंचायत के अनुसार निर्धारित तारीख पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में उपस्थित हों।

27 अप्रैल को बांदीकुई, बसवा, बैजूपाड़ा और मंडावर क्षेत्र की चयनित ग्राम पंचायतों के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू होंगे। वहीं 28 अप्रैल को रामगढ़ पचवारा और लालसोट क्षेत्र के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अंतिम दिन 29 अप्रैल को बहरावंडा और सिकराय क्षेत्र के आवेदकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

विभाग के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को उनके इंटरव्यू की जानकारी पहले ही पत्र के माध्यम से भेज दी गई है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह ग्राम पंचायतवार तय शेड्यूल के अनुसार की जा रही है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित रहे।

जिले में कुल 72 दुकानों के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें अलग-अलग ब्लॉकों के तहत दुकानें शामिल हैं। इन पदों पर चयन के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और मजबूत बनाने की उम्मीद है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!