बांदीकुई-कोलवा में अंडरपास निर्माण शुरू, रेलवे फाटक जाम से मिलेगी राहत

Edited By Ishika Jain, Updated: 14 Apr, 2026 03:45 PM

bandikui kolwa underpass construction started relief from railway gate jam

बांदीकुई क्षेत्र में लंबे समय से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए धौली गुमटी और कोलवा रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को काफी राहत...

बांदीकुई क्षेत्र में लंबे समय से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए धौली गुमटी और कोलवा रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

धौली गुमटी फाटक के पास बाग की ढाणी मार्ग पर बनने वाले अंडरपास पर करीब 5.5 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यहां रेलवे लाइन के नीचे बॉक्स डालने का काम शुरू हो चुका है। इस अंडरपास में 4 मीटर लंबाई और 3.5 मीटर चौड़ाई के कुल 11 बॉक्स लगाए जाएंगे।

इस अंडरपास की खासियत यह है कि भविष्य में यदि यहां रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बन भी जाता है, तब भी फाटक बंद रहने की स्थिति में यातायात अंडरपास के जरिए जारी रह सकेगा। इस मार्ग को बसवा रोड से जोड़ा जाएगा और निर्माण कार्य की निगरानी पीडब्ल्यूडी विभाग कर रहा है।

वहीं, कोलवा रेलवे स्टेशन के पास स्थित मुख्य फाटक पर भी अंडरपास का काम तेजी से चल रहा है। करीब 15 मीटर लंबाई और 10 मीटर चौड़ाई वाले इस अंडरपास के लिए अब तक 20 बॉक्स रेलवे लाइन के नीचे फिट किए जा चुके हैं।

निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस क्षेत्र में ट्रेनों की रफ्तार घटाकर 20 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोलवा फाटक दिनभर में करीब 40 बार बंद होता है, जिससे आवागमन बाधित होता है और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। अंडरपास बनने के बाद निमाली, तिगड़डा और कोलवा समेत आसपास के गांवों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

फिलहाल निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद है और लोग वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!