सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में 'माय भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म' की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Edited By Anil Jangid, Updated: 02 Apr, 2026 06:12 PM

cm bhajanlal sharma chairs meeting of my bharat digital platform

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अध्यक्षता में 'माय भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म' की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित ​की गई। इस दौरान सीएम ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम है।...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अध्यक्षता में 'माय भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म' की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित ​की गई। इस दौरान सीएम ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम है। प्रधानमंत्री की मंशा है कि युवाओं की ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग किया जाए। माय भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म देश की इसी युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर राजस्थान में 17 लाख से अधिक पंजीकरण हुए हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और उनकी प्रतिभा को अवसर देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

मुक्ति की दिशा में भी गतिविधियां संचालित की जाए
सीएम शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर माय भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत प्रदेश में हो रही गतिविधियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में माय भारत की गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए नशा मुक्ति की दिशा में भी गतिविधियां संचालित की जाए।

 

राजस्थान का युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर क्षेत्र में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। युवाओं को पर्यटन, सोलर, पेट्रोकेमिकल्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए यह प्लेटफॉर्म बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही, इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध डेटा से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान का युवा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए नशा मुक्ति, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता अभियानों के माध्यम से ‘फिट राजस्थान, हिट राजस्थान’ के विजन को हर गांव और शहर तक पहुंचाया जाए। 


योजनाओं से युवा और महिलाएं हो रही सशक्त
इस दौरान सीएम शर्मा ने कहा कि राजस्थान युवा नीति-2026 के माध्यम से प्रदेश सरकार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। युवाओं को ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा है, ताकि उद्यमिता को बढ़ावा मिले और युवा रोजगार प्रदाता भी बने। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, मा वाउचर योजना, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। 

 

भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध रूप से आयोजित
साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में पेपरलीक और भ्रष्टाचार जैसी घटनाओं से युवाओं के सपनों पर कुठाराघात हुआ। अब भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध रूप से आयोजित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पांच साल में 4 लाख सरकारी नौकरी के लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है। अब तक 1 लाख 25 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी हैं तथा 1 लाख से ज्यादा पदों का भर्ती कैलेण्डर जारी किया जा चुका है।

 

युवाओं को सरकार से जोड़ने का सशक्त डिजिटल माध्यम
बैठक में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से केन्द्र सरकार के अधिकारियों ने बताया कि माय भारत प्लेटफॉर्म युवाओं को सरकार से सीधे जोड़ने का सशक्त डिजिटल माध्यम है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, विकसित भारत युवा कनेक्ट, विकसित भारत पद यात्राएं, नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत, यंग प्रोफेशनल राउंडटेबल और माय भारत बजट क्वेस्ट जैसे विभिन्न कैम्पेन और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवा अधिक से अधिक जुड़ रहे हैं, जिससे विकसित भारत के विजन को गति मिली है।

 

विकसित भारत यंग लीडर्स से संवाद भी किया
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश से बने विकसित भारत यंग लीडर्स से संवाद भी किया। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, बाइसेग-एन के महानिदेशक टीपी सिंह सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!