अग्रवाल समाज सेवा समिति, जगतपुरा द्वारा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Edited By Anil Jangid, Updated: 05 Jul, 2026 04:29 PM

agarwal samaj seva samiti jagatpura organizes blood donation camp

जयपुर। अग्रवाल समाज सेवा समिति, जगतपुरा, जयपुर द्वारा समाजसेवा एवं मानवता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए आज अरावली हॉस्पिटल, जगतपुरा, जयपुर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

जयपुर। अग्रवाल समाज सेवा समिति, जगतपुरा, जयपुर द्वारा समाजसेवा एवं मानवता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए आज अरावली हॉस्पिटल, जगतपुरा, जयपुर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में समाज के युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 104 यूनिट रक्तदान किया, जो मानव सेवा के प्रति समाज की संवेदनशीलता एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन कर किया गया। इस अवसर पर कैलाश चंद वर्मा, विधायक, बगरू विधानसभा क्षेत्र, योगेश गोयल, पुलिस उपायुक्त (यातायात), जयपुर तथा हरिप्रसाद सोमानी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात–उत्तर), जयपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में रक्तदान को "महादान" बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है तथा प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए। शिविर के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास फतेहपुरिया, सचिव उमेश चंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष सीए निखिल अग्रवाल सहित समिति के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रताप नगर अग्रवाल सेवा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

 

सभी ने रक्तदाताओं का स्वागत, पंजीकरण, व्यवस्थाओं एवं समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। समिति ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी 104 रक्तवीरों, अरावली हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं चिकित्सा दल, स्वयंसेवकों, समाजबंधुओं तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!