एसीबी ने चितौड़गढ़ में चंदेरिया थाने के एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Edited By Chandra Prakash, Updated: 23 Aug, 2025 07:51 PM

asi of chanderia police station arrested while taking bribe

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चित्तौडगढ़ द्वारा आज कार्यवाही करते हुए श्री सुभाष चन्द्र यादव हाल सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना चन्देरिया, जिला चित्तौड़गढ़ को 9000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।

जयपुर, 23, अगस्त 2025। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चित्तौडगढ़ द्वारा आज कार्यवाही करते हुए श्री सुभाष चन्द्र यादव हाल सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना चन्देरिया, जिला चित्तौड़गढ़ को 9000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चित्तौडगढ़ को एक शिकायत इस आशय की मिली कि पुलिस थाना चन्देरिया जिला चित्तौड़गढ़ के सहायक उप निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र यादव द्वारा परिवादी के पुत्र के विरूद्ध पुलिस थाना चन्देरिया में दर्ज प्रकरण में मदद करने की एवज में 9000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी रेंज उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस प्रहलाद सिंह कृष्णिया के सुपरविजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों चित्तौडगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी सुभाष चन्द्र यादव हाल सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना चन्देरिया  जिला चित्तौड़गढ़ को परिवादी से 9000 रुपए रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के प्रहलाद सिंह कृष्णिया, उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रनि ब्यूरो उदयपुर के सुपरविजन में आरोपी से पुछताछ तथा कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!