अजमेर बजट 2026: बाढ़ से बचाव के लिए 300 करोड़, समर कंटीजेंसी प्लान मंजूर; जिले को करीब 1000 करोड़ की सौगात

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 12 Feb, 2026 11:52 AM

ajmer budget 2026 flood control summer contingency plan 1000 crore development

राज्य बजट 2026 में अजमेर जिले को करीब एक हजार करोड़ रुपए की बड़ी सौगात मिली है। शहर को जलभराव से राहत देने के लिए 300 करोड़ रुपए, पेयजल संकट से निपटने के लिए समर कंटीजेंसी प्लान, सड़क चौड़ीकरण, शिक्षा, बिजली सुधार, ऑक्सीजोन और औद्योगिक विकास जैसी कई...

अजमेर। राज्य बजट 2026 में अजमेर जिले को करीब एक हजार करोड़ रुपए की बड़ी सौगात मिली है। शहर को जलभराव से राहत देने के लिए 300 करोड़ रुपए, पेयजल संकट से निपटने के लिए समर कंटीजेंसी प्लान, सड़क चौड़ीकरण, शिक्षा, बिजली सुधार, ऑक्सीजोन और औद्योगिक विकास जैसी कई अहम घोषणाएं की गई हैं। सरकार का दावा है कि इस बजट से “बाढ़ से बचेंगे, प्यास भी बुझेगी”।

 जलभराव और जल प्रबंधन: 300 करोड़ का पैकेज

शहर में जलभराव से बचाव के लिए 300 करोड़ रुपए मंजूर।
100 करोड़ रुपए आनासागर झील के ओवरफ्लो पानी को कायड़ तालाब तक ले जाने की योजना पर खर्च होंगे।
बांध-तालाबों पर 180 करोड़ और सड़कों पर 270 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
शहर में नॉइज मॉनिटरिंग स्टेशन और साइलेंस जोन घोषित होंगे (लगभग 10 करोड़ की योजना)।
पृथ्वीराज नगर में ऑक्सीजोन स्थापित किया जाएगा।

पेयजल: 150 ट्यूबवेल और नई पाइपलाइन

 गर्मियों में पानी की किल्लत दूर करने के लिए जिले में 150 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।
 प्रत्येक कलेक्टर को 1 करोड़ रुपए का समर कंटीजेंसी फंड मिलेगा।
 नई पाइपलाइन और अन्य जरूरी कार्यों पर खर्च होगा।
 जलदाय विभाग समर प्लान तैयार कर कलेक्टर को उपलब्ध कराएगा।

सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर: घाटी रोड होगी चौड़ी

 6 किमी लंबी पुष्कर घाटी सड़क चौड़ीकरण पर 12 करोड़ खर्च।
 अजमेर-पुष्कर बाड़ी घाटी (7.5 किमी) का विस्तार।
 बिजयनगर-केकड़ी सड़क विस्तार पर 15 करोड़।
 गुलगांव महरूकला बिसुनंदी सड़क व पुलिया निर्माण पर 30 करोड़।
 शेरगढ़-जीवनपुरा पुलिया पर 4.95 करोड़।
 बिजयनगर-ब्यावर सड़क निर्माण पर 210 करोड़ रुपए।

 शिक्षा: ग्रीन स्कूल और AI इंस्टीट्यूट

 भिनाय में देव नारायण बालिका आवासीय विद्यालय।
 अजमेर पॉलिटेक्निक में आधारभूत सुविधाओं का विकास और ICT लैब।
 जिले के एक स्कूल में ग्रीन स्कूल प्रोग्राम।
 अजमेर शहर में ए-आई इंस्टीट्यूट की स्थापना।
 “स्कूल ऑन व्हील्स” सुविधा शुरू होगी।

बिजली: AI से रीयल टाइम मॉनिटरिंग

 अजमेर डिस्कॉम ग्रिड को AI इनेबल्ड किया जाएगा।
 ट्रांसफॉर्मर, फीडर और सब स्टेशन की सेंसर आधारित रीयल टाइम मॉनिटरिंग।
 फॉल्ट का पूर्व अनुमान और पारदर्शी मीटर बिलिंग।
 कायड़, खातोली किशनगढ़ में 33 केवी जीएसएस।
 भूणाबाय में AEN कार्यालय खुलेगा।

उद्योग और अन्य घोषणाएं

 एनबीसीसी मॉडल पर राजस्व मंडल का नया भवन (150 करोड़)।
 केकड़ी में मिनी सचिवालय।
 तबीजी में 32 करोड़ की पोल्ट्री फीड यूनिट।
 भिनाय और मसूदा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे।
 ब्यावर में सैनिक कॉम्पलेक्स।
 10 नए मोबाइल टॉयलेट और 10 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें (80 वार्ड)।
 नगर निगम द्वारा ईको कूलिंग शेल्टर ताकि यात्री धूप में खड़े न रहें।
 कांजी हाउस के पास डॉग शेल्टर होम का निर्माण।
 अजमेर संभाग मुख्यालय पर राज सखी सेंटर।

अजमेर के लिए बजट 2026 विकास, जल प्रबंधन और शहरी सुधार पर केंद्रित दिख रहा है। जलभराव से राहत, पेयजल समाधान, सड़क चौड़ीकरण, शिक्षा में AI और ग्रीन पहल, बिजली में टेक्नोलॉजी और औद्योगिक विस्तार—इन सभी योजनाओं से शहर की आधारभूत संरचना मजबूत होने की उम्मीद है। अब निगाहें इस पर होंगी कि घोषणाएं कितनी तेजी से जमीन पर उतरती हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!