अजमेर की सूफिया का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: 98 घंटे में दौड़कर लेह-मनाली में लहराया तिरंगा

Edited By Anil Jangid, Updated: 05 Feb, 2026 02:55 PM

ajmer s sofia sets guinness world record

अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले की अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा रनर सूफिया सूफी (40) ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन कर दिया है। सूफिया ने हिमाचल प्रदेश के मनाली से लेह तक 430 किलोमीटर की दुर्गम दूरी महज 98 घंटे 27 मिनट में पूरी कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल...

अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले की अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा रनर सूफिया सूफी (40) ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन कर दिया है। सूफिया ने हिमाचल प्रदेश के मनाली से लेह तक 430 किलोमीटर की दुर्गम दूरी महज 98 घंटे 27 मिनट में पूरी कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया। यह रन दुनिया के सबसे कठिन हाई-एल्टीट्यूड एंड्योरेंस चैलेंज में गिना जाता है, जिसमें पांच ऊंचे दर्रे और 8,500 मीटर से अधिक कुल चढ़ाई शामिल है।

 

सूफिया ने यह चुनौती 31 अगस्त 2023 को पूरी की, और दो दिन पहले उन्हें इसका आधिकारिक पुरस्कार मिला। रेस के दौरान पेट में इन्फेक्शन के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मानसिक व शारीरिक ताकत का प्रदर्शन किया। इससे पहले वर्ष 2021 में उन्होंने यही रेस 156 घंटे में पूरी कर रिकॉर्ड बनाया था, जिसे बाद में एक अन्य धाविका ने तोड़ दिया। तब से उन्होंने ठान लिया था कि वह वापसी करेंगी और इस कठिन रेस में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

 

अजमेर में जन्मी सूफिया ने एमडीएस यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की और 2009 में दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग ऑफिसर के रूप में नौकरी जॉइन की। लेकिन 2019 में उन्होंने नौकरी छोड़कर पूरी तरह रनिंग को अपना मिशन बनाया। इसके बाद उन्होंने ट्रांस इंडिया (4,000 किमी) और गोल्डन क्वाड्रिलैटरल (6,000 किमी) जैसी अल्ट्रा रनिंग चुनौतियां जीतकर अपनी पहचान बनाई।

 

अल्ट्रा रनर वे एथलीट होते हैं जो पारंपरिक मैराथन (42.195 किमी) से कहीं अधिक दूरी दौड़ते हैं, जैसे 50 किमी, 100 किमी या 100 मील तक। ये रनर मानसिक और शारीरिक सहनशक्ति के चरम पर काम करते हैं और तय समय या दूरी के भीतर चुनौती पूरी करते हैं।

 

सूफिया अब भारत के पूर्व से पश्चिम तक दौड़ने की तैयारी कर रही हैं। इसके बाद उनका अगला लक्ष्य है 30,000 किमी ‘Run Around the World’ चैलेंज, जिसमें 30 देशों को कवर करना होगा। अगर यह पूरी हुई, तो एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा है। उनके जज़्बे और साहस ने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में अल्ट्रा रनिंग की दुनिया में प्रेरणा का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!