जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से रू-ब-रू हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री

Edited By Kailash Singh, Updated: 20 Jul, 2025 03:19 PM

union minister of culture and tourism met the media at jodhpur airport

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। शेखावत ने कहा कि रामसेतु जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक पर कांग्रेस की दोहरी नीति अब ज्यादा दिनों तक छुप नहीं...

 जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से रू-ब-रू हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री

जोधपुर, 20 जुलाई। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को  कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। शेखावत ने कहा कि रामसेतु जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक पर कांग्रेस की दोहरी नीति अब ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सकती। जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र में रहते हुए जो एफिडेविट सुप्रीम कोर्ट में रामसेतु के अस्तित्व को नकारते हुए दाखिल किया था, उस पर अशोक गहलोत और कांग्रेस पार्टी को देश को जवाब देना चाहिए। शेखावत ने दो टूक कहा कि रामसेतु मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की सोच और अशोक गहलोत के निजी विचारों में क्या अंतर है? यह भी देश के सामने स्पष्ट किया जाना चाहिए। भाजपा और उसकी वैचारिक प्रतिबद्धता पर शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, भगवान और भजनलाल, सबकी एक ही राशि है, लेकिन जब कांग्रेस की सरकार होती है तो देश पर काल का साया छा जाता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!