जोधपुर: जबरन शादी और पारिवारिक दबाव की भेंट चढ़ीं दो शिक्षिका बहनें, मामा का आरोप

Edited By Anil Jangid, Updated: 22 Feb, 2026 05:23 PM

jodhpur tragedy two teacher sisters die amid forced marriage pressure

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले के मणाई गांव में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। दो सगी बहनें, शोभा सिंह (25) और विमला सिंह (23), जिनकी आज बारात आने वाली थी, अपनी ही शादी से कुछ घंटे पहले मृत पाई गईं। प्रारंभिक जांच...

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले के मणाई गांव में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। दो सगी बहनें, शोभा सिंह (25) और विमला सिंह (23), जिनकी आज बारात आने वाली थी, अपनी ही शादी से कुछ घंटे पहले मृत पाई गईं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों ने कीटनाशक या जहरीला पदार्थ खाया था। शव नीले पड़ चुके थे। पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकिन एफएसएल की रिपोर्ट आने तक मौत का असली कारण स्पष्ट नहीं होगा।

 

दोनों बहनों के मामा जसवंत सिंह ने पुलिस को परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों भांजियां इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। पहले जालोर के भीनमाल में एक परिवार में सगाई हुई थी, जिसे वे पसंद करती थीं, लेकिन दीप सिंह के छोटे भाई के दबाव में रिश्ता तोड़ दिया गया। अब पोकरण के जेमला गांव में नया रिश्ता तय कर दिया गया था, जहां बहनें जाने को तैयार नहीं थीं।

 

जसवंत सिंह ने यह भी कहा कि पांच साल पहले दीप सिंह को उनके भाइयों ने पीटा था और ससुराल पक्ष की धमकी दी थी। इसके दबाव में यह रिश्ता ठुकरा दिया गया। पिछले चार-पांच दिनों से दोनों बहनें गुमसुम थीं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जब हालत बिगड़ी, उन्हें तत्काल अस्पताल नहीं ले जाया गया।

 

दोनों बहनें निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। पढ़ी-लिखी और आधुनिक सोच वाली ये युवतियां शादी के नाम पर जबरन दबाव की भेंट चढ़ गईं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे रस्म पूरी होने के बाद दोनों अपने कमरे में सोने चली गईं। सुबह करीब 3 बजे तबीयत अचानक बिगड़ी और निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

सूरसागर थाना प्रभारी हरीशचंद्र सोलंकी और एडीसीपी (वेस्ट) रोशन मीणा ने एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉयड और मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट के साथ जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है, और मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का इंतजार है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

 

इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया है। जहां आज डोली सजनी थी, वहां अब दो अर्थियां सजी हैं। पुलिस गहन पूछताछ और फॉरेंसिक जांच से ही सच्चाई सामने लाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!