Edited By Kailash Singh, Updated: 21 Jul, 2025 04:24 PM

भारतीय जनता पार्टी के वन एवं पर्यावरण अभियान के अंतर्गत हवामहल विधानसभा क्षेत्र शास्त्री नगर मंडल, पोंड्रिक मंडल एवं जलमहल मंडल में वृक्षारोपण किया गया। अभियान में आज नंदन कानन पार्क, सेक्टर 4 डिस्पेंसरी के पास शास्त्री नगर, सामुदायिक केंद्र कोली...
प्रत्येक व्यक्ति जीवन में 21 वृक्ष लगाने और उनके पालन का लें संकल्प- स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज
जयपुर, 21 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी के वन एवं पर्यावरण अभियान के अंतर्गत हवामहल विधानसभा क्षेत्र शास्त्री नगर मंडल, पोंड्रिक मंडल एवं जलमहल मंडल में वृक्षारोपण किया गया। अभियान में आज नंदन कानन पार्क, सेक्टर 4 डिस्पेंसरी के पास शास्त्री नगर, सामुदायिक केंद्र कोली बस्ती ब्रह्मपुरी एवं बद्रीनारायण जी का मंदिर आमेर रोड पर वृक्षारोपण किया। हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान प्रारम्भ किया है तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश में अधिकाधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण-संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि धार्मिक, सामाजिक और नैतिक उत्तरदायित्व भी है। सनातन संस्कृति में वृक्षों को देवस्वरूप माना गया है। इस अवसर पर अभियान के जयपुर शहर संयोजक संजय जैन, भाजपा जयपुर शहर मंत्री सुरेश गुर्जर, शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर साहू, पोंड्रिक मंडल अध्यक्ष प्रेम सैनी, जलमहल मंडल अध्यक्ष अमित पारीक, अभियान के मंडल संयोजक दिनेश मित्तल, चेयरमैन रामकिशन शर्मा, पार्षद शिव सोनी, सुरेश सैनी, नंदकिशोर सैनी, अनीता जैन, सहित हवामहल क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।