शीतलहर से कांप उठा शेखावाटी, अब इन 15 शहरों में पड़ेगी कड़ाके ठंड

Edited By Anil Jangid, Updated: 16 Nov, 2025 03:22 PM

severe cold wave hits shekhawati cities freezing temperatures

राजस्थान के शेखावाटी इलाके में शीतलहर चल रही है। जिसकी वजह से आसपास के कई जिलों में सर्दी का असर काफी बढ़ गया है। दिन और रात्रि के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। उत्तर दिशा के पहाड़ी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण लोग सर्दी से कांपने लगे...

जयपुर। राजस्थान के शेखावाटी इलाके में शीतलहर चल रही है। जिसकी वजह से आसपास के कई जिलों में सर्दी का असर काफी बढ़ गया है। दिन और रात्रि के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। उत्तर दिशा के पहाड़ी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण लोग सर्दी से कांपने लगे हैं। नागौर, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, टोंक सहित कई जिलों में लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने लगे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब आगे का मौसम कैसा रहने वाला है।

 

मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ दिनों में सर्दी से मामूली राहत मिल सकती है, लेकिन ठंड बढ़ेगी। शीतलहर के प्रकोप के चलते शेखावाटी में ठंड का असर सबसे ज्यादा है। शनिवार को सीकर जिले के फतेहपुर की रात सबसे ठंडी रही। वहां का न्यूनतम तापमान सिर्फ 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान है। उधर सीकर शहर का न्यूनतम तापमान भी 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नागौर शहर का न्यूनतम तापमान भी 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 15 शहर ऐसे हैं जहां शनिवार का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इनमें फतेहपुर, सीकर और नागौर के अलावा दौसा, लूणकरणसर (बीकानेर), अंता बारां, चूरू, करौली, अलवर, पिलानी, झुंझुनूं, वनस्थली (टोंक), जालौर भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ शहर शामिल हैं।

 

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। शनिवार को प्रदेश के 15 शहर ऐसे रहे जहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया। ठंड का सबसे ज्यादा असर शेखावाटी इलाके में हैं। शेखावाटी के सीकर जिले में रात का तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया जबकि अजमेर का तापमान भी सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। जोधपुर में भी 5.3 डिग्री सेल्सियस और टोंक में भी 4.7 डिग्री सेल्सियस सामान्य से नीचे रहा। प्रदेश के सभी जिले ऐसे हैं जहां दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!