Rajasthan Budget 2026 की ये हैं 150 बड़ी बातें

Edited By Anil Jangid, Updated: 11 Feb, 2026 02:43 PM

rajasthan budget 2026 key highlights 150 big announcements

जयपुर। Rajasthan Budget 2026 पेश कर दिया गया है जिसमें डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री दिया कुमारी ने युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, कर्मचारियों, महिलाओं आदि के लिए बड़ी घोषणाएं की है। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026 पूरे 2 घंटे 54 मिनट में...

जयपुर। Rajasthan Budget 2026 पेश कर दिया गया है जिसमें डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री दिया कुमारी ने युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, कर्मचारियों, महिलाओं आदि के लिए बड़ी घोषणाएं की है। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026 पूरे 2 घंटे 54 मिनट में पढ़ा जो अब तक का सबसे लंबे समय का रिकॉर्ड है। इस बजट में 150 बड़ी घोषणाएं की गई हैं जो इस प्रकार है:—

Rajasthan Budget 2026 150 Big Announcements

1- किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाने का कार्य किया
2- डबल इंजन सरकार से अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती
3- किसानों के हित में सरकार ने अहम कदम उठाए
4- महिलाओं को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाया
5- उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर को महत्व दिया
6- अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाया 
7- राजस्थानियों की सालाना इनकम बढ़ेगी
8- पिछली सरकार से ज्यादा बढ़ी अर्थव्यवस्था
9- आगामी वर्ष में 250 अटल प्रगति पथ की घोषणा
10- 42 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का विस्तार किया
11- शहरी क्षेत्रों में सड़कों के लिए 1800 करोड़ का बजट प्रस्ताव
12- 41.93 प्रतिशत बढ़ा अर्थव्यवस्था का अनुमानित आकार
13- 2025-26 में 2 लाख 2349 तक पहुंचेगी प्रति व्यक्ति आय
14- गेहूं की MSP पर 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया
15- ROB, RUB के लिए 920 रुपए करोड़ का प्रावधान
16- इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च हुआ 3 हजार करोड़ रुपए
17- नॉन पैचेबल सड़कों के लिए 1400 करोड़ रुपए
18- मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 600 करोड़ रुपए होंगे खर्च
19- ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट ट्रैक का ऑटोमेशन किया जाएगा
20- बारिश से टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ का प्रावधान
21- लॉजिस्टिक पार्क के लिए 400 करोड़ रुपए का बजट
22- बाड़मेर, मसूदा, भीलवाड़ा में लॉजिस्टिक पार्क बनेंगे
23- गर्मी में पेयजल हेतु 600 ट्यूबवेल, 1200 हैंडपंप लगेंगे
24- विकसित राजस्थान 2047 तक जल सुरक्षा का लक्ष्य रखा गया
25- ग्रामीण क्षेत्रों में 14 लाख से अधिक कनेक्शन दिए
29- जल जीवन मिशन शहरी योजना का दायरा बढ़ाया
30- शहरों के मास्टर प्लान में 6245 गांव को शामिल किया जाएगा
31- स्टर प्लान में 5000 करोड़ रुपए खर्च होंगे
32- जयपुर में 10 करोड़ की लागत से सेंटर फॉर एक्सीलेंस
34- मोबाइल वॉटर टेस्टिंग लैब होंगी शुरू
34- राजस्थान स्टेट वॉटर पॉलिसी लाई जाएगी
35- जलापूर्ति के डिजिटल प्रबंधन पर होगा कार्य
36- राजस्थान में 3000 संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
37- 220 केवी के 6, 132 केवी के 13 और 33 केवी के 110 GPS
38- अजमेर में 200 करोड़ रुपए के ड्रेनेज सिस्टम कार्य होंगे
39- मास्टर प्लान के आधार पर होगा शहरों का विकास
40- शहरी यातायात को सुगम बनाने के लिए आधुनिक तकनीक
41- बेहतर सड़क कनेक्टिविटी पर विशेष जोर दिया जाएगा
42- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाया जाएगा
43- संभागीय मुख्यालयों पर कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान लागू होगा
44- चिन्हित सड़कों और चौराहों पर IPMS और ट्रैफिक सॉल्यूशंस
45- 22 शहरों में औद्योगिक प्रोत्साहन कार्यक्रम लागू किए जाएंगे
46- बीकानेर में MP-457 परियोजना के लिए भूमि का प्रस्ताव
47- प्रदेश में सौंदर्यीकरण, पुनरुद्धार, उन्नयन हेतु 3000 करोड़ के कार्य
48- शहरों में सड़कों पर CCTV लगेंगे, ब्लैक स्पॉट हटेंगे
49- आवास योजना के लाभार्थियों को समय पर भुगतान होगा
50- राज्य के नगर निकायों में 4 लाख नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी
51- नई स्ट्रीट लाइटों पर 500 करोड़ से अधिक खर्च होंगे
52- जयपुर में जलभराव, बाढ़ से बचाव हेतु नालों का सुदृढ़ीकरण
53- राजस्थान स्टेट एजेंसी की स्थापना की जाएगी
54- राजस्थान में लाई जाएगी नई जल नीति
55- AI से की जाएगी बिजली की मॉनिटरिंग
56- 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे
57- पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगी है
58- NTA की तर्ज पर राजस्थान स्टेट एजेंसी की स्थापना
59- ऑनलाइन टेस्टिंग सेंटर्स का निर्माण किया जाएगा
60- 10 लाख तक के कर्ज पर शत प्रतिशत ब्याज अनुदान
61- ऑनलाइन टेस्टिंग सेंटर्स का निर्माण किया जाएगा
62- बांधों के डाउन स्ट्रीम में 10 करोड़ के सायरन लगेंगे
63- 1000 युवाओं को पांच भाषाओं का प्रशिक्षण मिलेगा
64- परबतसर में औद्योगिक विकास हेतु भूमि आवंटित
65- ऑनलाइन सुविधा युक्त टेस्ट सेंटर्स का होगा निर्माण
66- जिला चिकित्सालयों में नशा मुक्ति वार्ड स्थापित होंगे
67- नशा मुक्ति के लिए राज सवेरा की होगी शुरुआत
68- राजस्थान फाउंडेशन के 14 नए चैप्टर होंगे शुरू
69- MSME को राहत हेतु संभाग मुख्यालयों पर प्लग एंड प्ले सुविधा
70- MSME को राहत देने हेतु 350 करोड़ का बजट प्रस्तावित
71- जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक हब के रूप में विकसित होंगे
72- विभिन्न स्थानों पर नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे
73- छोटे उद्योगों के विकास हेतु सरकार का विशेष फोकस
74- देश-विदेश में बसे राजस्थानियों को जोड़ने हेतु विभाग का गठन
75- डोमेस्टिक एंड ओवरसीज राजस्थानी अफेयर्स विभाग का गठन
76- युवाओं को खुद का काम शुरू करने हेतु 10 लाख तक का लोन
77- खुद का काम शुरू करने की योजना पर 1000 करोड़ का प्रावधान
78- 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों को टैबलेट/लैपटॉप हेतु 20000 का ई-वाउचर
79- अगले सत्र से 500 नए स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू होगी
80- हर जिले में एक स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय बनेगा
81- टॉयलेट सुविधा से वंचित सभी स्कूलों में नए टॉयलेट बनेंगे
82- राजस्थान में 14 नए मानव संसाधन संस्थान खुलेंगे
83- युवाओं को अंग्रेजी, जापानी, फ्रेंच, जर्मन, कोरियन भाषा की ट्रेनिंग
84- राज्य में आउटकम स्किल बेस्ड बोर्ड का गठन होगा
85- हाईवेज पर रेस्ट एरिया में तैनात की जाएंगी एम्बुलेंस
86- समर कंटिजेंसी के लिए कलेक्टरों को 1 करोड़ रुपये मिलेंगे
87- अजमेर, भरतपुर और कोटा में Data Lab और AI Lab
88- 150 और कॉलेजों में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र स्थापित होंगे
89- 50,000 छात्राओं को आत्मरक्षा की मिलेगी ट्रेनिंग
90- युवाओं की मेंटरिंग हेतु DREAM प्रोग्राम चलेगा
91- जयपुर में स्पेस गैलरी एवं चिल्ड्रन गैलरी का निर्माण
92- पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी विभाग की भी बजट में घोषणा
93- अस्पताल में 500 बैड क्षमता के आईपीडी टावर बनेंगे
94- मां और निरोगी योजना में मिलेगा नि:शुल्क उपचार
95- बच्चों की दिमागी बीमारियों के लिए इलाज के लिए घोषणा
96- विशेष पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी विभाग बनाया जाएगा
97- 6 शहरों में बनेंगे हाई-टेक विश्रामगृह, अटल आरोग्य फूड कोर्ट
98- अस्पतालों से पार्थिव देह निशुल्क घर पहुंचाने हेतु मोक्ष वाहिनी योजना
99- 7500 आंगनबाड़ियां नंद घर के रूप में होंगी विकसित
100- पिण्डवाड़ा-ठंडीबेरी में जनजाति छात्रावास खोला जाएगा
101- गांवों में शिक्षित महिलाओं को घर के पास ही रोजगार मिलेगा
102- हेरिटेज संरक्षण और ग्रामीण पर्यटन हेतु विभिन्न कार्य होंगे
103- महिला मुखिया के खाते में ₹1200 प्रति माह (DBT) होंगे
104- जामड़ोली स्थित बाल गृह की क्षमता 125 से बढ़ाकर 250 होगी
105- टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपेसिटी बिल्डिंग अथॉरिटी बनेगी
106- एक्सीडेंट रोकने हेतु प्रदेश भर में 2 हजार कैमरे लगेंगे
107- भरतपुर में 100 करोड़ से बनेगा बृज कन्वेंशन सेंटर
108- शेखावाटी की हवेलियों का संरक्षण व विकास होगा
109- 607 से अधिक चिन्हित हवेलियों का होगा इंप्रूवमेंट
110- कुलधरा में पर्यटक सुविधा केंद्र विकसित किया जाएगा
111- राज्य में बावड़ियों का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा
112- थार सांस्कृतिक सर्किट बनाए जाने की घोषणा
113- झुंझुनूं में स्थापित किया जाएगा वॉर म्यूजियम
114- होमस्टे चलाने वालों को ब्याज अनुदान मिलेगा
115- संभाग स्तर पर लोक नृत्य उत्सव होंगे आयोजित
116- मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना पर 13 करोड़ होंगे खर्च
117- देवस्थान की रिक्त भूमियों पर धर्मशाला निर्माण होगा
118- सवाईमाधोपुर व बांसवाड़ा में फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर्स बनेंगे
119- श्रमिक कल्याण एवं रोजगार के लिए श्रम सेतु मोबाइल ऐप
120- श्रमिकों को मोबाइल ऐप से मिलेगी ऑनलाइन जानकारी
121- धार्मिक व ऐतिहासिक नगरों के मुख्य प्रवेश मार्ग विकसित होंगे
122- ई गवर्नेस के लिए नई डिजिटल पॉलिसी लाई जाएगी
123- अगले साल 60,000 बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई जाएगी
124- 2047 तक समृद्ध राजस्थान स्वस्थ राजस्थान का लक्ष्य
125- नेपाल में पशुपतिनाथ की हवाई यात्रा भी होगी फ्री
126- जन आधार डेटाबेस को '360 डिग्री अप्रोच' दी जाएगी
127- 'स्मार्ट सेवा केंद्र' और नई IT पॉलिसी लाई जाएगी
128- अब व्हाट्सएप पर मिलेंगी ई-मित्र की 100 सेवाएं
129- 1 हजार करोड़ रुपए की लागत से जयपुर में ट्रैफिक सिग्नल
130- जयपुर, अलवर, जोधपुर में बनेंगी नई जेल
131- राज्य में 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती
132- राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल की होगी स्थापना
133- नीति आयोग की तर्ज पर 'रीति' का गठन होगा
134- सरकारी कर्मचारियों हेतु विशेष सैलरी अकाउंट पैकेज आए
135- 3 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र स्थापित होंगे
136- राज्य में मुख्यमंत्री शिशु वात्सल्य सदन खोले जाएंगे
137- प्रदेश में त्वरित न्याय के लिए नए न्यायालय खुलेंगे
138- डी रेग्यूलेशन एंड रिफॉर्म्स 2.0 की घोषणा की गई
139- अस्पताल में मरीजों के अटेंडेंट के ठहरने हेतु विश्रामगृह
140- 3 लाख किसानों को दिए जाएंगे ड्रिप-स्प्रिंकलर
141- बेहतर काम करने वाली पंचायतों स्टेट अवॉर्ड
142- मछली पालन हेतु खारे पानी वाले जिलों में सस्ती बिजली
143- शेखावाटी को जल्द मिलेगा यमुना का पानी
144- कृषि विश्वविद्यालयों में 443 रिक्त पदों पर भर्ती होगी
145- कृषि यंत्रों पर 160 करोड़ का अनुदान मिलेगा
146- डिजिटल अरेस्ट से बचाने हेतु खुलेगा R4C सेंटर
147- 500 कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित होंगे
148- 4 हजार किसानों को 200 करोड़ का अनुदान
149- 50 हजार किसानों को तारबंदी पर मिलेगा अनुदान
150- अब घर बैठे होगा जमीन-जायदाद का रजिस्ट्रेशन

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!