युवा सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहज़ाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रोजेक्ट अवॉर्ड और सहयोग

Edited By Anil Jangid, Updated: 13 May, 2026 07:35 PM

young social worker mohammad shahzad receives international project award

जयपुर। राजस्थान में शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और युवाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवा सामाजिक कार्यकर्ता मुहम्मद शहजाद को अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय संस्था Rise Up Together द्वारा AI और डिजिटल शिक्षा से जुड़ी पहल के लिए 20,000 अमेरिकी...

जयपुर। राजस्थान में शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और युवाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवा सामाजिक कार्यकर्ता मुहम्मद शहजाद को अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय संस्था Rise Up Together द्वारा AI और डिजिटल शिक्षा से जुड़ी पहल के लिए 20,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 17 लाख रुपये) का अंतरराष्ट्रीय ग्रांट सहयोग प्रदान किया गया है।

 

यह सहयोग "AI & Digital Literacy for Middle School Girls in Rajasthan" नामक परियोजना के लिए दिया गया है, जिसका उ‌द्देश्य राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है।

 

मोहम्मद शहजाद पिछले कई वर्षों से वंचित बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए शिक्षा, डिजिटल लिटरेसी, स्किल डेवलपमेंट और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनका उ‌द्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को तकनीक और आधुनिक शिक्षा के माध्यम से नए अवसरों से जोड़ना है।

 

उन्होंने शिक्षा एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में लंबा अनुभव हासिल किया है और विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर युवाओं, छात्राओं और समुदायों के लिए नेतृत्व, डिजिटल शिक्षा और करियर विकास से जुड़ी कई पहलें संचालित की है।

 

इस परियोजना के अंतर्गत जयपुर जिले के 10 सरकारी विद्यालयों में पायलट स्तर पर AI एवं डिजिटल लर्निंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही शिक्षकों के प्रशिक्षण, समुदाय जागरूकता कार्यक्रम और शिक्षा विभाग के साथ नीति स्तर पर संवाद भी किया जाएगा, ताकि भविष्य में अधिक से अधिक सरकारी स्कूलों तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच मजबूत हो सके।

 

मोहम्मद शहज़ाद ने कहा, "आज के समय में AI और डिजिटल शिक्षा भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण जरूरत बन चुकी है। हमारा प्रयास है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी नई तकनीक और डिजिटल अवसरों से जुड़ें, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।" यह परियोजना अप्रैल 2026 से मार्च 2027 तक संचालित की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!