JLF 2026 में प्रो. एस. एस. डोगरा की सातवीं पुस्तक “यू कैन राइज़ एंड शाइन” का पोस्टर लॉन्च

Edited By Anil Jangid, Updated: 19 Jan, 2026 07:41 PM

prof s s dogra book poster you can rise and shine launched at jljf

जयपुर। प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक और मीडिया शिक्षाविद् प्रो. एस. एस. डोगरा की सातवीं पुस्तक “यू कैन राइज़ एंड शाइन” का पोस्टर 19वें जयपुर साहित्य महोत्सव (JLF-2026) में लॉन्च किया गया। पोस्टर का अनावरण जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के संस्थापक-निदेशक संजोय रॉय...

जयपुर। प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक और मीडिया शिक्षाविद् प्रो. एस. एस. डोगरा की सातवीं पुस्तक “यू कैन राइज़ एंड शाइन” का पोस्टर 19वें जयपुर साहित्य महोत्सव (JLF-2026) में लॉन्च किया गया। पोस्टर का अनावरण जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के संस्थापक-निदेशक संजोय रॉय ने किया।

 

अर्चना पब्लिकेशन, दिल्ली द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक प्रेरणा, आत्मविश्वास, दृढ़ता और सकारात्मक जीवन परिवर्तन जैसे विषयों पर केंद्रित लेखों का संग्रह है। विश्वभर के लेखकों, विचारकों और पाठकों की मौजूदगी वाले इस प्रतिष्ठित मंच पर पोस्टर लॉन्च होना प्रो. डोगरा की साहित्यिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

 

प्रो. डोगरा वर्तमान में हिमालिनी पत्रिका (नेपाल) के दिल्ली ब्यूरो प्रमुख हैं और फॉरेन करेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया के सक्रिय सदस्य हैं। वे भारत और नेपाल में 330 से अधिक मीडिया कार्यशालाओं का आयोजन कर चुके हैं। अंग्रेज़ी, हिंदी और रूसी भाषा में प्रकाशित उनकी पुस्तकें युवाओं से लेकर वरिष्ठ पाठकों तक को प्रेरित करती हैं।

 

महोत्सव में पुस्तक के पोस्टर लॉन्च ने पाठकों, प्रकाशकों और साहित्य प्रेमियों के बीच खास उत्सुकता और सकारात्मक चर्चा को जन्म दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!