बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तेल चोरी और घुसपैठ, सेना ने उठाया बड़ा कदम

Edited By Anil Jangid, Updated: 17 Nov, 2025 11:41 AM

oil theft and trespassing at bikaner mahajan field firing range army action

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में कई दिनों से तेल चोरी और घुसपैठ करने के लगातार होने के बाद सैन्य अधिकारियों ने अब सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। इसके तहत रेंज क्षेत्र में रात के समय घुसने वालों पर अब रात्रि ड्यूटी पर तैनात संतरी को हथियार का उपयोग...

बीकानेर। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में कई दिनों से तेल चोरी और घुसपैठ करने के लगातार होने के बाद सैन्य अधिकारियों ने अब सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। इसके तहत रेंज क्षेत्र में रात के समय घुसने वालों पर अब रात्रि ड्यूटी पर तैनात संतरी को हथियार का उपयोग करने की छूट दी गई है। सैन्य अधिकारियों ने आसपास की ग्राम पंचायतों व पुलिस थानों को भी इसकी लिखित में सूचना दी है।

 

सैन्य सूत्रों के अनुसार रेंज एरिया में पिछले कई दिनों से बड़ी तादाद में बाहरी लोग रात के समय पिकअप आदि लेकर चोरी छिपे घुसते है और वाहनों से पेट्रोल, डीजल की चोरी करते है। बड़ी मात्रा में तेल चोरी सामने आने पर सेना के जवान व अधिकारी परेशान है। सैन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक में इस मामले पर विचार के बाद निर्णय लिया गया कि रात्रि ड्यूटी पर हथियारबंद संतरी तैनात रहेंगे। रात में कोई रेंज एरिया में घुसेगा तो उसे पहले ललकारा जाएगा। 

 

इसके बाद भागने की कोशिश करने पर संतरीको फायर करने की छूट रहेगी।रेंज के एडम कमांडेंट लेटिनेंट कर्नल अजेय ग्रेवाल ने आदेश की प्रति आस-पास की ग्राम पंचायतों के सरपंचों सहित महाजन, राजियासर, छतरगढ़ व लूणकरनसर पुलिस थाने को दी है। इन दिनों रेंज में युद्धाभ्यास के लिए सैनिकों ने भी डेरा डाल रखा है। ग्राम पंचायतों के सरपंचों को पत्र लिखकर और रेंज के चारों कैंपों के आसपास गांवों में यह सूचना प्रसारित की गई है। 

 

भारत और यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) का संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वॉरियर का आठवां संस्करण सोमवार को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू होगा। इसका उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियानों और आधुनिक युद्ध परिदृश्यों में दोनों सेनाओं के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करना है।संयुक्त युद्धाभ्यास 14 दिन चलेगा। अभ्यास में यूके की सैन्य टुकड़ी अपने हथियारों के साथ भाग लेगी। इस दौरान दोनों देशों के सैनिक आपस में भाषायी संवाद, एक दूसरे के हथियारों के बारे में जानकारी साझा करने और संयुक्त सैन्य ऑपरेशन संचालित करेंगे।भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान के रणबांकुरा डिवीजन ने शनिवार को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के रेगिस्तान में युद्ध तैयारी और परिचालन दक्षता का आकलन किया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!