नेशनल लेवल हैकाथॉन ‘जयपुर साइब्राथॉन 2025’ में कोटा टीम का शानदार प्रदर्शन

Edited By Anil Jangid, Updated: 13 Feb, 2026 02:53 PM

iiit kota team secures 5th position at jaipur cyberthon 2025 national hackathon

जयपुर। जयपुर में 6-7 फरवरी को आयोजित नेशनल लेवल हैकाथॉन ‘जयपुर साइब्राथॉन 2025’ में ट्रिपल आईटी कोटा की टीम एक्सकैलिबर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता देशभर के तकनीकी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा मंच साबित हुई,...

जयपुर। जयपुर में 6-7 फरवरी को आयोजित नेशनल लेवल हैकाथॉन ‘जयपुर साइब्राथॉन 2025’ में ट्रिपल आईटी कोटा की टीम एक्सकैलिबर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता देशभर के तकनीकी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा मंच साबित हुई, जिसमें 1500 से अधिक टीमों ने प्रारंभिक चरण में भाग लिया। कड़ी स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद 19 राज्यों का प्रतिनिधित्व करती हुई 300 से अधिक टीमें 24 घंटे के ग्रैंड फिनाले तक पहुंचीं।

 

इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ट्रिपल आईटी कोटा की टीम ने अपनी तकनीकी दक्षता, नवाचार क्षमता, मजबूत सिस्टम डिजाइन और प्रभावी टीमवर्क से निर्णायकों को प्रभावित किया। टीम का नेतृत्व मितुल ऋषि ने किया, जबकि अरबाज खान टीम के प्रमुख सदस्य रहे। सीमित समय में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोजेक्ट विकसित करना इस उपलब्धि की खास बात रही।

 

प्रतियोगिता के दौरान टीम ने ‘केयरग्रिड एआई’ नामक एक स्मार्ट हेल्थ रिकॉर्ड्स और इमरजेंसी रिस्पॉन्स मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया। यह प्रोजेक्ट स्वास्थ्य सेवाओं में डेटा प्रबंधन, त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया और सुरक्षित डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम जैसी चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करता है। प्रोजेक्ट में जिम्मेदार एआई इंटीग्रेशन, सुरक्षित सिस्टम आर्किटेक्चर और प्रोडक्शन-रेडी डिप्लॉयमेंट जैसे तकनीकी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

 

संस्थान के निदेशक एन.पी. पाढ़ी, समन्वयक प्रो. के.के. शर्मा और अन्य फैकल्टी सदस्यों ने टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे नवाचारों के लिए प्रेरित किया। यह सफलता न केवल ट्रिपल आईटी कोटा के लिए, बल्कि राजस्थान के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि दर्शाती है कि राज्य के युवा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!