राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने श्रीराम कलपाती राजेन्द्रन को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई

Edited By Kailash Singh, Updated: 21 Jul, 2025 04:41 PM

governor administered the oath of office to the chief justice

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को राजभवन में श्रीराम कलपाती राजेन्द्रन को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्रीराम कलपाती राजेन्द्रन ने अंग्रेजी में शपथ ली।

जयपुर, 21 जुलाई। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को राजभवन में श्रीराम कलपाती राजेन्द्रन को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्रीराम कलपाती राजेन्द्रन ने अंग्रेजी में शपथ ली।
समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने राज्यपाल से श्रीराम कलपाती राजेन्द्रन को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति अधिसूचना एवं वारंट पढ़कर सुनाया। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा और मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं मुख्य न्यायाधीश श्री श्रीराम कलपाती राजेन्द्रन के परिजन उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!