“ईआरसीपी पर कांग्रेस ने की राजनीति, भाजपा ने जल परियोजनाओं को दी रफ्तार: चतुर्वेदी”

Edited By Kailash Singh, Updated: 27 Aug, 2025 11:29 AM

congress did politics on ercp chaturvedi

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने मंगलवार को जयपुर में प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संवाद में सांसद एवं विधायकों को केन्द्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों को अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाने के...

“ईआरसीपी पर कांग्रेस ने किया राजनीति, भाजपा ने जल परियोजनाओं को दी रफ्तार: चतुर्वेदी”
    जयपुर, 27 अगस्त। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने मंगलवार को जयपुर में प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने अपने संवाद में सांसद एवं विधायकों को केन्द्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों को अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आग्रह किया। 

    चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने बजट की 80 से 90 प्रतिशत से अधिक बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन किया है। राम जलसेतु लिंक परियोजना और यमुना जल समझौतों को मूर्त रूप प्रदान किया। वहीं, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में ईआरसीपी की योजनाओं पर गंभीरता से कार्य नहीं हुआ और केवल राजनीति हुई। उस समय जब तत्कालीन जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जल परियोजनाओं पर बैठक लेने आए तो पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री बैठक से नदारद रहे।

    चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य सरकार ने हर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। लगभग 75 हजार पदों पर सरकारी नियुक्तियां प्रदान की गई। आने वाले कुछ दिनों में 15-20 हजार सरकारी भर्तियों की घोषणा होने वाली है। हमारी सरकार, पहली सरकार है जिन्होंने सरकारी भर्तियों का कैलेण्डर जारी किया है। उन्होंने कहा कि यूरिया और खाद की आपूर्ति प्रदेशभर में सुनिश्चित की जा रही है तथा इनकी कालाबाजारी को प्रभावी रूप से रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

200 विधानसभाओं के विकास के लिए बिना भेदभाव आवंटन
    उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन को मुख्यमंत्री शर्मा आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश की 200 विधानसभाओं के विकास के लिए बिना भेदभाव आवंटन किया गया है। वंदे गंगा जल संरक्षण और हरियालो राजस्थान जैसे नवाचार कर राज्य सरकार ने सामाजिक सरोकार के कार्यों को प्रोत्साहित किया है। हमारे मुख्यमंत्री निवास के द्वारा आमजन के लिए 24 घंटे खुले, पूर्व मुख्यमंत्री 20 महीने तक घर से नहीं निकले

    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राउंड जीरो पर जाकर आमजन की समस्याओं का प्रभावी रूप से समाधान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास के दरवाजे आमजन के लिए 24 घंटे खुले रहे। वहीं, पूर्ववर्ती सरकार के समय मुख्यमंत्री कोविड के दौरान 20 महीने तक अपने निवास से बाहर ही नहीं निकले।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!