जयपुर में कॉलेज स्टूडेंट ने 12वीं मंजिल से कूदकर जान दी, परीक्षा में नकल करता पकड़ा गया था

Edited By Anil Jangid, Updated: 28 Dec, 2025 07:13 PM

college student dies after jumping from 12th floor in jaipur

जयपुर। राजस्थान की राजधानी में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्र ने 12वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह स्टूडेंट परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने के बाद मानसिक तनाव और अवसाद में था। मृतक छात्र की पहचान बिहार के पटना निवासी...

जयपुर। राजस्थान की राजधानी में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्र ने 12वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह स्टूडेंट परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने के बाद मानसिक तनाव और अवसाद में था। मृतक छात्र की पहचान बिहार के पटना निवासी प्रियांशु राज के रूप में हुई, जो पिछले 6 महीने से जयपुर की मणिपाल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

 

पुलिस के मुताबिक प्रियांशु के पहले सेमेस्टर में एक विषय में बैक लग गया था। जिसके बाद 26 दिसंबर को दोपहर 3 से 6 बजे तक उसका बैक का पेपर था। लेकिन परीक्षा के दौरान वो नकल करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद शिक्षकों ने उसकी उत्तर पुस्तिका और पर्चियां जब्त कर दूसरी कॉपी दी। इस घटना के बाद वो बेहद परेशान होकर तनाव में आ गया था।

 

बताया गया है कि प्रियांशु कॉलेज से करीब 5 किलोमीटर दूर बगरू टोल प्लाजा के पास स्थित एक निर्माणाधीन 12 मंजिला इमारत तक पहुंचा। वहां जाने से पहले उसने एक वाहन किराये पर लिया और रास्ते में विषाक्त पदार्थ तथा पानी की बोतल खरीदी। इसके बाद शाम करीब 7:15 बजे वो निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरों के साथ अंदर गया। 12वीं मंजिल पर पहुंचकर उसने अपना बैग और मोबाइल दीवार पर रखा और नीचे छलांग लगा दी। स्टूडेंट के गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि वहां मौजूद लोगों को पहले लगा कोई मजदूर गिरा है।

 

घटना की सूचना पर बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को छत से मिले बैग की तलाशी में स्टूडेंट के दस्तावेज, मोबाइल फोन, जहर और पानी की बोतल मिली, जिससें उसकी पहचान की पुष्टि हुई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!