Edited By Anil Jangid, Updated: 14 Nov, 2025 05:24 PM

उत्तरी हवाओं के तेज प्रभाव के चलते राजस्थान में इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन के समय धूप खिली रहने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिल रही है लेकिन सुबह और शाम के समय तेजी से बढ़ती ठंड लोगों को कंपकंपाने लगी है।
जयपुर। उत्तरी हवाओं के तेज प्रभाव के चलते राजस्थान में इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन के समय धूप खिली रहने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिल रही है लेकिन सुबह और शाम के समय तेजी से बढ़ती ठंड लोगों को कंपकंपाने लगी है। टोंक में भी तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते आमजन को अब कड़ाके की सर्दी का अहसास होने लगा है..हालांकि इसी बीच मौसम विभाग के अनुसार अब हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने वाली है.
दरअसल, मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना जताई है, लेकिन साथ ही सर्दी में और अधिक बढ़ोतरी होने की चेतावनी भी दी है। इसी के चलते अगले 48 घंटों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर के बाद प्रदेश में बारिश की संभावना भी बनी हुई है जिससे मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
राजस्थान के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। वर्तमान में तापमान 5 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है जो सामान्य तापमान से लगभग 3 से 4 डिग्री कम है।
प्रदेश में सबसे कम सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। तापमान में गिरावट को देखते हुए मौसम विभाग ने टोंक, सीकर और नागौर जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है जिससे इन क्षेत्रों में ठंड और तेज होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश भागों में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। वहीं 3 जिलों टोंक, सीकर और नागौर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। 15 नवंबर को भी आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। वहीं 3 जिलों टोंक, सीकर और नागौर में शीतलहर का येलो अलर्ट भी दिया है। 16 नवंबर से 20 नवंबर तक आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।
हालांकि, वहीं 21 नवंबर से 27 नवंबर तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है जिसके बाद कड़के की सर्दी पड़ने वाली है जिससें हड्डियां कांप उठेंगी।