13 days ago
3 months ago
5 months ago
7 months ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Dholpur
धौलपुर जिले में गेहूं वितरण में गड़बड़ी के मामले में 9 राशन डीलरों के प्राधिकार पत्र निलंबित किए गए हैं। जिला रसद विभाग ने एफआईआर दर्ज कराने और अचल...
धौलपुर की चंबल लिफ्ट परियोजना एक बार फिर विवादों में आ गई है। जिले के भैंसेना का पूरा गांव में डिग्गी निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं...
मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से निकला एक चीता KGP3 अब धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र के जंगलों में पहुंच गया है। चीते की मौजूदगी से वन विभाग...
धौलपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। यह कार्रवाई आंगई...
KESARI TV
धौलपुर जिले के बसई डांग थाना क्षेत्र स्थित चन्दीलपुरा घाटियों में लेपर्ड देखे जाने की खबर से आसपास के गांवों में भय का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे वाहन सवारों ने झाड़ियों के पास घूमते हुए लेपर्ड का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया है।
धौलपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के चर्चित मामले में सख्त फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दी है, जिसका अर्थ है कि दोषी जीवनभर जेल में रहेगा। इसके साथ ही उस पर 31,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
धौलपुर शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जगन टॉकीज के नजदीक चार से पांच युवकों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई।
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आज अपना पूर्व बजट पेश किया। मगर इस बजट से धौलपुर की जनता ज्यादा खुश नजर नहीं आ रही। धौलपुर की जनता का कहना है कि पिछले साल की तरह इस बार भी धौलपुर जिले को राज्य बजट से बड़ी राहत की उम्मीद थी, लेकिन घोषित प्रावधानों ने आमजन की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा नहीं उतरा। शहर में लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़कों और हर बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर लोग आशान्वित थे, मगर बजट में इन मुद्दों पर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई।
जयपुर। राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट 2026-27 पेश किया है। इस दौरान उन्होंने खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की। बजट में सरकार ने राज्यभर में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलें प्रस्तावित की हैं।
जयपुर। राजस्थान सरकार में डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट 2026-27 पेश किया है, जिसमें राज्य के औद्योगिक विकास और निवेश प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया गया है। दरअसल, राजस्थान सरकार ने 'विकसित राजस्थान @2047' की संकल्पना को साकार करने के लिए औद्योगिक विकास और निवेश प्रोत्साहन को महत्वपू
जयपुर। राजस्थान में इस बार के बजट से लखपति दीदी योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात मिली है. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान सरकार के बजट में इस बार महिलाओं के लिए बड़ा एलान किया है. राजस्थान में इस बार की बजटीय घोषणा के मुताबिक मुख्यमंत्री लखपति दीदी ऋण योजना में अब एक लाख की बजाए डेढ़ लाख का लोन मिल सकेगा.
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में शिक्षा विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बाड़ा हैदर शाह में शिक्षा विभाग के कर्मचारी अशोक उपाध्याय पर छात्राओं के साथ बदसलूकी और दबंगई दिखाने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारी छात्राओं से अभद्र भाषा में बात करते और उन्हें डराते-धमकाते नजर आ रहे हैं।
धौलपुर/करौली। धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से बुधवार का दिन बेहद खास रहा। रिजर्व क्षेत्र में बाघिन टी-117 ने एक नन्हा शावक जन्म दिया, जिसकी तस्वीर कैमरा ट्रैप में कैद हुई। इस खुशखबरी से वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इच्छापुरा गांव में 24 वर्षीय नवविवाहिता गुड़िया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि ससुराल पक्ष ने बिना किसी सूचना के आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। ऐन वक्त पर पुलिस के पहुंचने से मामला उजागर हुआ और जलती चिता से अधजला शव निकालकर पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया।
धौलपुर। जिले में हार्डकोर और इनामी बदमाशों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 50-50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अजीत ठाकुर और कल्याण ठाकुर समेत पांच बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।
धौलपुर जिले के पचगांव में शुक्रवार को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत कर नारी शक्ति का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत महिलाओं को लाभान्वित किया गया।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेंगे।
वृष राशि वाले पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में सावधानी बरते। कोई आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठा सकता है।
मिथुन राशि वालों आज आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल अपेक्षा से कम मिल सकता है। मन थोड़ा निराश रह सकता है।
कर्क राशि वालों आपके कई अटके काम आज बनेंगे। किसी सामाजिक संस्था से जुड़ने का मौका मिल सकता है। युवा वर्ग इधर-उधर की बातों से दूर रहें।
सिंह राशि वालों धन के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई भी लेनदेन न करें।
कन्या राशि वाले व्यापारिक जातकों के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। भाग्य का पूर्ण रूप से साथ मिलेगा। मानसिक तौर पर स्वस्थ महसूस करेंगे।
तुला राशि वालों आपका कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहे।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप अपने से ज्यादा दूसरे के कामों में व्यस्त रहेंगे।
धनु राशि वालों आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। युवाओं का किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता...
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यर्थ की चिंताओं में बीतेगा। मन अकारण परेशान रह सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई मौका हाथ लग...
कुंभ राशि वालों नए काम को शुरू करने में आ रही मुश्किलें दूर होगी। युवा वर्ग कुछ नया कर दिखाने में जुटे रहेंगे। छात्रों पर पढ़ाई पर पूरा फोकस रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
USD $
16/05/2026 15:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes