1 month ago
3 months ago
6 months ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Bhilwara
भीलवाड़ा । राजस्थान दिवस समारोह के अवसर पर ओडीओपी मेला/प्रदर्शनी शुभारंभ रविवार को ग्रामीण हाट में किया गया। मेले का उद्घाटन अतिरिक्त जिला कलक्टर...
भीलवाड़ा । मिडल ईस्ट संकट के कारण बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर द्वारा...
भीलवाड़ा । दुनिया की अग्रणी एयर कंप्रेसर निर्माता कंपनियों में से एक, एल्जी इक्विपमेंट्स लिमिटेड (बीएसई: 522074 | एनएसई: एल्जीइक्विप) ने आज अपना...
भीलवाड़ा। सीआर चौधरी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर कृषि एवं किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की
KESARI TV
भीलवाड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना कोटडी ने जिला स्पेशल टीम की सूचना पर स्पेशल टीम द्वारा लगातार पीछा करने व आगे नाकाबंदी की आंशका पर कार को युटर्न लेकर पुनः कोटडी की तरफ घुमा ली जिस पर जिला स्पेशल टीम व थानाधिकारी द्वारा ग्राम देवरिया व कोटडी के मध्य नंदराय रोड पर उक्त कार को घेराबंदी कर रोका गया व कार की तलाशी में अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा 110 किलोग्राम बरामद किया गया व तस्करी करते हुये तस्कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को भीलवाड़ा जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहीं। इस अवसर पर उन्होंने गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), पर्यटन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की गहनता से समीक्षा की।
शहर के पुर थाना क्षेत्र के पांसल स्थित देवनारायण मंदिर पर आयोजित जन्मदिन समारोह में कानून तोड़ने के आरोप में HBS गैंग के सरगना गोपाल गुर्जर सहित उसके दो अन्य फरार साथियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।
भीलवाड़ा। शहर के आरके कॉलोनी स्थित बलशाली हनुमान मंदिर में हुई चोरी का सुभाषनगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मुकेश बलाई (34) और धर्मराज उर्फ बालु सांसी (25) के खिलाफ चोरी समेत कई अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं।
जिले के आसींद थाना क्षेत्र में एक परिवार ने करीब 3 महीने पहले बेटी की धूमधाम से शादी की। पति हलवाई का काम करता है। अब बेटी ने भागकर देवर से लव मैरिज कर ली। इस बात से पिता इतने नाराज हुए कि बेटी को मरा मानकर शोक पत्रिका छपवा दी। पिता ने समाज के लोगों में शोक पत्रिका बांटी और 10 अगस्त को मृत्युभोज के लिए आमंत्रित किया है। मामला भीलवाड़ा के आसींद थाना इलाके के एक गांव का है।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के एक दिवसीय भीलवाड़ा प्रवास के तहत सर्किट हाउस आगमन पर भाजपा जिला संगठन द्वारा जिला प्रमुख बरजी देवी भील, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर के सान्निध्य में भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।
जिले शाहपुरा बनेड़ा विधायक डॉ लालाराम बैरवा को नई ओर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है अब उन्हें राज्य एनसीसी सलाहकार समित का सदस्य मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के युवाओं को देश की सेना में भर्ती होने व देश भक्ति की भावना जागृत करने में एनसीसी की अहम भूमिका है। एकता और अनुशासन के धेय्य को लेकर केडेट को देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनाती है एनसीसी।
राज्य सरकार वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात वन एवं पर्यावरण मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने सोमवार को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, भीलवाड़ा के क्षेत्रीय कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में कही। बैठक में विधायक अशोक कोठारी, विधायक गोपीचंद मीणा,उदयलाल भड़ाना, नगर निगम महापौर राकेश पाठक, जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा उपस्थित रहें।
सुभाष नगर थाना पुलिस ने रोडवेज बस से हुई जेवरात चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और वारदात में प्रयुक्त कार को जब्त किया है। आरोपी की पहचान सुरेश सिंह बावरी के रूप में हुई है, जो अलवर, राजस्थान का निवासी है।
भीलवाड़ा जिले में संचालित शैक्षणिक एवं बाल विकास संस्थानों की भौतिक स्थिति को लेकर जिला प्रशासन सजग और गंभीर है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के राजकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों की भौतिक स्थिति का व्यापक मूल्यांकन किया गया।
भीलवाड़ा। जिले में एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव के अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई कार्यवाही में फरार आरोपी की एनडीपीएस के निर्देशों पर पुलिस ने शनिवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुटाई लगभग एक करोड़ रुपए की संपति फ्रिज की कार्यवाही की गई और एक स्कूटी व आरोपी का बैंक खाता भी फ्रिज किया गया।
भीलवाड़ा में कलेक्टर जसमीत सिंह संधु की संवेदनशीलता ने पीड़ित बुजुर्ग को भावुक कर दिया। ट्रैक्टर चोरी और झूठे मुकदमे से परेशान बुजुर्ग को जब कलेक्टर ने भरोसा दिया, तो वो उनके पांव पकड़कर रो पड़ा।
भीलवाड़ा । जिले में अत्यधिक बारिश के बाद जलभराव से अब मौसमी बीमारियां बढ़ने का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है। वहीं सीएमएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी ने आमजन से अपील कि हे की अपने आपसपास कहीं भी जलभराव नहीं होने दे और बीमार होने पर जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल में जाकर अपना उपचार करवायें।
अगस्त में जयपुर में होने वाले "महा-बहिष्कार आंदोलन" को लेकर विमुक्त, घुमंतू और अर्थ घुमंतू (डीएनटी) समाजों की स्थिति और मागों को लेकर आज एक पत्रकार वार्ता हुई। राष्ट्रीय पशुपालक संघ एवं डीएनटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष लालजी राईका और विमुक्त घुमंतु, अर्ध घुमंतू जाति परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रतन नाथ कालबेलिया ने संबोधित करते हुए कहा कि इन समाजो के विकास के लिए सरकार से 10 प्रमुख मांगे की गई हैं, जो रेनके आयोग और इदातें आयोग की सिफारिशों के आधार पर तय की गई है
भीलवाड़ा । जिले के माण्डल थाना क्षेत्र में सोमवार रात्री को पुलिस और तस्करों के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान पुलिस ने तस्करों की थार जीप का पीछा किया और उनको रोकने के लिए गाड़ी का शिशा तोड़कर रिवॉल्वर से टायर बर्स्ट करने के लिए फायर भी किया। टॉयर फटने के बाद भी तस्कर नहीं रूकें और जीप को भगाकर ले गए
भीलवाड़ा। शाहपुरा के राजकीय महाविद्यालय में हरियाली तीज के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. लालाराम बैरवा थे। मुख्य वक्ता के रूप में डा. शंकर लाल माली, प्रांत कार्यवाह चितौड़ प्रांत उपस्थित रहे। मुख्यातिथि विधायक डॉ लालाराम बैरवा रहे
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने का अच्छा समय है। दोस्तों के साथ घूमने या मनोरंजन का प्लान बन सकता...
वृष राशि वालों आज का दिन सामान्य रह सकता है। व्यापार से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल...
मिथुन राशि वालों आज का दिन लाभ देने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि वालों आज का दिन सुखद रहेगा। कहीं घूमने या पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। युवा वर्ग अतिरिक्त काम करने का विचार बना सकता है। प्रेम संबंधों में...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। व्यापार में...
धनु राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
मीन राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
USD $
21/03/2026 07:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes