Edited By Anil Jangid, Updated: 19 Sep, 2026 01:00 PM

भीलवाड़ा । नगर निगम की कमान जसवंत कंवर को सौंपे जाने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को महाराणा कुम्भा ट्रस्ट के पदाधिकारी विधायक अशोक कुमार कोठारी के कार्यालय पहुंचे और जसवंत कंवर के महापौर चुने जाने पर...
भीलवाड़ा । नगर निगम की कमान जसवंत कंवर को सौंपे जाने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को महाराणा कुम्भा ट्रस्ट के पदाधिकारी विधायक अशोक कुमार कोठारी के कार्यालय पहुंचे और जसवंत कंवर के महापौर चुने जाने पर उनका स्वागत-अभिनंदन कर आभार जताया।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि जसवंत कंवर का महापौर बनना राजपूत समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विधायक कोठारी की सकारात्मक भूमिका के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस निर्णय से समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विधायक कोठारी ने कहा कि महापौर के नेतृत्व में शहर के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सभी समाजों की सहभागिता के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने जसवंत कंवर को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान महाराणा कुम्भा ट्रस्ट अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह राठौड़ डाबला, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह राठौड़, जयपाल सिंह राठौड़, नागेंद्र सिंह जमोली, कान सिंह खारड़ा, देवेंद्र सिंह भाटी, पूर्व पार्षद नरपत सिंह होड़ा, हेमराज सिंह दौलतगढ़, भूपेंद्र सिंह बिलिया सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। विधायक दफ्तर से आनंद चपलोत, प्रदीप सांखला, बाबूलाल टाक,सुंदरलाल बम्बोडा संजय राठी, एडवोकेट अर्पित कोठारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।