सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम सख्त, महापौर जसवंत कंवर ने किया औचक निरीक्षण

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 26 Sep, 2026 02:36 PM

bhilwara municipal corporation cleanliness inspection mayor jaswant kanwar

शहर की सफाई व्यवस्था और पार्कों के रखरखाव को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। महापौर जसवंत कंवर और निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों और पार्कों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सफाई...

भीलवाड़ा। शहर की सफाई व्यवस्था और पार्कों के रखरखाव को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। महापौर जसवंत कंवर और निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों और पार्कों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में मिली कमियों को लेकर अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

गांधी सागर पार्क और देवरिया बालाजी क्षेत्र का निरीक्षण

महापौर जसवंत कंवर ने सुबह गांधी सागर पार्क और देवरिया बालाजी क्षेत्र का निरीक्षण किया। गांधी सागर पार्क में उन्होंने पार्क के अंदर और बाहर की सफाई व्यवस्था को देखा। पार्क में मिली कमियों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को नियमित सफाई के साथ-साथ पार्क के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

वहीं, देवरिया बालाजी क्षेत्र में जगह-जगह दिखाई दिए कचरे के ढेर को लेकर महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को सफाई अभियान में तेजी लाने और नियमित रूप से कचरा उठाने के निर्देश दिए। महापौर ने स्पष्ट कहा कि शहर के किसी भी हिस्से में कचरा जमा नहीं दिखना चाहिए।

और ये भी पढ़े

    लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

    निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कचरा उठाने और पार्कों के रखरखाव में कोताही को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    महापौर ने कहा कि आमजन को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी।

    आयुक्त ने पार्कों में लिया आमजन का फीडबैक

    इसी दौरान नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने यूआईटी के सामने स्थित पार्क और सुभाष नगर क्षेत्र के तीन प्रमुख पार्कों का भी औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने पार्क में घूमने आए नागरिकों से सीधे बातचीत कर वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

    उन्होंने नागरिकों से पेयजल, लाइट, साफ-सफाई और बैठने के लिए बेंच जैसी सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर मिली अव्यवस्थाओं पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

    स्वच्छ और हरित शहर बनाने पर जोर

    महापौर जसवंत कंवर ने कहा कि शहर की स्वच्छता और पार्कों का सौंदर्यीकरण नगर निगम की मुख्य जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम का प्रयास है कि भीलवाड़ा के नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!