3 weeks ago
1 month ago
4 months ago
6 months ago
8 months ago
Friday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
राजस्थान की राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां स्थित एक बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी के फ्लैट की 14वीं मंजिल से गिरकर एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस इसे कथित तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। हरमाड़ा थाना प्
हनुमानगढ़ में शिक्षा विभाग से जुड़े पंचायत शिक्षकों और स्कूल सहायकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राजस्थान पंचायत शिक्षक स्कूल सहायक महासंघ के बैनर तले बड़ी संख्या में संविदा कर्मी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।
डूंगरपुर जिला प्रशासन ने जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने के लिए ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत व्यापक गतिविधियां शुरू की हैं। अभियान के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण, साफ-सफाई और जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
धौलपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति बसेड़ी की रतनपुर ग्राम पंचायत में कार्यरत कनिष्ठ सहायक (LDC) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मनरेगा योजना से संबंधित कार्य के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
दौसा जिले में पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने बुधवार को अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। बैठक में गंभीर और लंबित मामलों के निस्तारण, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खनन और अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर चर्चा की गई।
चूरू जिले की तारानगर तहसील के राजपुरा गांव में लंबे समय से बनी हुई पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर पहल शुरू हुई है। पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने पहले जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी, जिसके बाद मामले को वरिष्ठ स्तर तक पहुंचाया गया।
उदयपुर: महाराणा प्रताप खेलगांव परिसर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्थापित 20 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट हाल ही में आए तेज आंधी-तूफान में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तूफान के कारण सौर ऊर्जा संयंत्र की कई प्लेटें उड़ गईं, जिससे पूरा प्लांट बंद हो गया है और बिजली उत्पादन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
टोंक: जिला परिषद सभागार में वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान के तहत मीडिया राउंड टेबल मीट का आयोजन किया गया। बैठक में स्थानीय विधायक Rajendra Gurjar, अभियान संयोजक Rajendra Saini तथा एसडीएम Hukmichand Rohalania सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के लिए अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करना और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श करना था।
सूरतगढ़: अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सूरतगढ़ ने एक महत्वपूर्ण मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए न्यायालय के आदेशों की पालना नहीं करने पर शहर थानाधिकारी दिनेश सहारण सहित तीन पुलिस अधिकारियों पर कुल 1 लाख 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। यह आदेश परिवादी रामकृष्ण जाखड़ बनाम दिनेश सहारण एवं अन्य प्रकरण में पारित किया गया।
अजमेर। नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को आज NSUI जिलाध्यक्ष अंकित घारू के समर्थन से नई ताकत मिली। आंदोलन स्थल पर पहुंचे घारू ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रशासन और ठेकेदारों पर तीखा निशाना साधा और कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को संभालने वाले कर्मचारियों के साथ लगातार अन्याय और उपेक्षा की जा रही है।
सिरोही: पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के अजारी गांव स्थित श्रीमार्कण्डेश्वर धाम मंदिर और सरस्वती माता मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में रखे दानपात्र और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सीकर: शहर के चेजारों के मोहल्ले में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पत्नी पूजा उर्फ मीनू और उसके कथित प्रेमी मनोज के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। पुलिस ने पहले प्रेमी मनोज को गिरफ्तार किया था, जबकि अब पत्नी पूजा को भी हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सवाईमाधोपुर: मोबाइल फोन पर लगातार रील्स देखने का चलन अब मनोरंजन की सीमा पार कर खतरनाक लत में बदल चुका है। यह आदत बच्चों, किशोरों और युवाओं के मानसिक संतुलन, शारीरिक स्वास्थ्य और सामाजिक रिश्तों पर गंभीर असर डाल रही है।
कुंभलगढ़: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंभलगढ़ के होटल उद्योग को वर्तमान समय में गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति और भूराजनीतिक परिस्थितियों के कारण डीज़ल की कमी ने होटल संचालकों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लगभग 100 होटल, रिसॉर्ट और होम-स्टे प्रभावित हैं।
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर करणी सेना और सर्व समाज के आह्वान पर नगर बंद का आयोजन किया गया। नगर के व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद का समर्थन किया और मृतका के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय की मांग को समर्थन दिया।
पाली: बाली तहसील के लाटाड़ा गांव में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पटवारी विक्रम धीर को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ढोल बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। ग्रामीणों के अनुसार, पटवारी बिना घूस लिए कोई सरकारी काम नहीं करता था।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बच्चों की कही हुई कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। साझेदारी का व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है। बिज़नेस में भाई-बहन से सहयोग मिल सकता है। प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। बेरोज़गार लोगों को जॉब ऑफर आ सकते हैं।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूरा होने के संकेत हैं।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। बिज़नेस करने वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आज दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। युवा कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते...
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो माता-पिता से बात कर सकते हैं। नवविवाहित जोड़ा घूमने जा...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय बाद किसी खास से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में आपके व्यवहार की तारीफ हो...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है।
USD $
12/06/2026 12:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes