वसुंधरा राजे के हाथ में होगी झालावाड़ आने वाली यात्रा की कमान, भूपेन्द्र पटेल और पुष्कर सिंह धामी भी होंगे शामिल

Edited By Afjal Khan, Updated: 18 Sep, 2023 04:39 PM

vasundhara raje will be in charge of the yatra coming to jhalawar

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को साइड लाइन करने की अटकलों के बीच भाजपा संगठन की ओर से एक बार फिर से राजे को परिवर्तन संकल्प यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यात्रा झालावाड़ जिले की चारों विधानसभाओं में होकर गुजरेगी और इसके बाद कोटा के...

झालावाड़। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को साइड लाइन करने की अटकलों के बीच भाजपा संगठन की ओर से एक बार फिर से राजे को  परिवर्तन संकल्प यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यात्रा झालावाड़ जिले की चारों विधानसभाओं में होकर गुजरेगी और इसके बाद कोटा के लिए रवाना होंगी। जिले में चारों सीटों पर भाजपा के विधायक होने से यात्रा में कार्यकर्ताओं की अच्छी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही हैं। 

यात्रा में दो प्रदेशों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

बता दें कि झालावाड जिले में परिवर्तन यात्रा 19 सितंबर को प्रवेश करेंगी। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। साथ ही जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि यात्रा मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र के कलमोदिया चौराहे से सुबह 10 बजे झालावाड जिले में प्रवेश करेंगी। जहां से परवन नदी से अकलेरा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए भोपाल नाका पहुंचेगी। यहां कई स्थानों पर या़त्रा का स्वागत किया जाएगा। यहां से पचौला, घाटोली होते हुए आसलपुर चौराहे से भालता मार्ग पर प्रवेश करेगी। यहां जनसभा होगी।इसके बाद भालता, गोविंदपुरा, बावडीखेडा होते हुए बकानी पहुंचेगी। बकानी में जनसभा का आयेजन किया जाएगा। यहां से करलगांव, देवनगर होकर रायपुर से शाम सात बजे झालरापाटन पहुंचेगी। रायपुर में स्वागत सभा का आयोजन हेगा। वहीं यात्रा के झालरापाटन विधानसभा संयोजक जिला महामंत्री दिलीप प्रजापति ने बताया कि झालरापाटन में ही यात्रा में शामिल लोगों का रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन सुबह नौ बजे झालरापाटन में रोड शो का आयोजन होगा। यात्रा कपास्या कुंआ, सिंघानिया, भिलवाडा होते हुए पीपलिया चौराहे पर जनसभा के बाद कोटा जिले के रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी।

झालावाड जिले में होने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल 19 सितंम्बर को और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 सितंबर को यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान मार्ग में पड़ने वाले गांवों-कस्बों में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा। साथ ही कई स्थानों पर सभाओें का आयोजन भी किया जाएगा। 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!