अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार |

Edited By Afjal Khan, Updated: 23 Sep, 2023 05:39 PM

two accused arrested with illegal pistol and cartridges

नागौर जिले की मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। साथ ही इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को मेड़ता सिटी क्षेत्र से पकड़ा गया है।

नागौर जिले की मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। साथ ही इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को मेड़ता सिटी क्षेत्र से पकड़ा गया है।

मेड़ता सिटी थाना सीआई प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि रात साढ़े 8 बजे करीब हेड कांस्टेबल सीताराम मय जाब्ता गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस की ओर से लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल और एक कारतूस बरामद कर IPC की धारा 3/25 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने इस मामले में ब्यावर जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र की रायपुर तहसील के बिलाता का बाड़िया हाल ढोसला बाडिया जग्गा, जालिया- 1, थाना सदर ब्यावर निवासी योगेश (25) पुत्र नारायणलाल भांड और मेड़ता सिटी पुलिस थाना क्षेत्र के कलरू गांव निवासी सहदेव (19) पुत्र मनोहरराम जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी योगेश के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और आरोपी सहदेव के कब्जे से एक अवैध कारतूस बरामद किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!