जेके लोन अस्पताल में एसी में शॉर्ट सर्किट, मचा हड़कंप, अस्पताल स्टाफ की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

Edited By Chandra Prakash, Updated: 27 Jul, 2025 01:31 PM

short circuit in ac in jk lone hospital

जयपुर में बच्चों के सबसे बड़े जेके लोन अस्पताल में रविवार को अल सुबह करीब सवा तीन बजे डेरे वाला आईसीयू में एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया । जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात नाइट सुपर वाइजर और सीनियर नर्सिंग ऑफिसर नीलम नावरिया ने अस्पताल...

जयपुर, 27 जुलाई 2025 । जयपुर में बच्चों के सबसे बड़े जेके लोन अस्पताल में रविवार को अल सुबह करीब सवा तीन बजे डेरे वाला आईसीयू में एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया । जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात नाइट सुपर वाइजर और सीनियर नर्सिंग ऑफिसर नीलम नावरिया ने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रामनारायण सेहरा को सूचना दी । इसी के साथ उन्होंने बिजली स्टाफ और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी । इस दौरान नावरिया ने तुरंत बिजली का मैन स्विच ऑफ करवा दिया । हालांकि नावरिया की देखरेख में दमकल के पहुंचने से पहले ही मौके पर पहुंचे चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था । आग लगने से पूरे आईसीयू में धुंआ ही धुंआ हो गई । वहीं दमकल कर्मियों ने आगे की कार्रवाई जारी रखी । 

PunjabKesari

वहीं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रामनारायण सेहरा, डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. केके यादव, एडि. सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली । इस दौरान नर्सिंग स्टाफ की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया । हालांकि नर्सिंग स्टाफ की मदद से आईसीयू में मौजूद सभी बच्चों को दूसरी जगह सकुशल शिफ्ट कर दिया गया हैं । इस दौरान अधीक्षक डॉ. रामनारायण शेरा के साथ सहायक आचार्य डॉ. विजय कुमार नेनीवाल, रेजिडेंट डॉ. दुर्गेश जलूथरिया, आरएमओ डॉ. उमेश छाबड़ी समेत नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा ।  

PunjabKesari

मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रामनारायण सेहरा ने पंजाब केसरी राजस्थान से बातचीत में बताया कि, आईसीयू में आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई, केवल एसी में शॉर्ट सर्किट हो गया था । जिसके बाद आनन-फानन में आईसीयू में भर्ती 25 बच्चों को दूसरे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है । उन्होंने आगे बताया कि नर्सिंग स्टाफ की सतर्कता के चलते एसी में लगी आग में काबू पा लिया गया है । हालांकि दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग बुझा दी गई थी । आगे उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है । फिलहाल शिफ्ट किए गए मरीज बच्चों को एक-दो दिन बाद फिर से इसी आईसीयू में शिफ्ट कर दिया जाएगा । अभी फिलहाल पूरा आईसीयू खाली है ।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!