पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती समारोह में सचिन पायलट सम्मिलित हुए। माथुर की नीतियों को बताया प्रासंगिक और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 02 Mar, 2026 08:11 AM

sachin pilot attended 100th birth anniversary celebrations shiv charan mathur

जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की जयंती के अवसर पर स्मृति समारोह आयोजित किया गया।

जयपुर। जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की जयंती के अवसर पर स्मृति समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉस्ट योजना क्लब में किया गया, जिसमें प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बीडी कल्ला, पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह, पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभान, सांसद हरीश मीणा, विधायक अमीन कागज़ी, विधायक सुरेश मोदी, विधायक प्रशांत शर्मा, पूर्व मंत्री रघु शर्मा, पूर्व विधायक सुचित्रा आर्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सह सचिव विजय जांगिड, कांग्रेस सांसद प्रत्याशी अनिल चोपड़ा सहित अनेक कांग्रेस नेता शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की सुपुत्री वंदना माथुर और दोहिती वंदना माथुर ने किया।

PunjabKesari

सचिन पायलट ने अपने संबोधन में कहा कि शिवचरण माथुर सरल और मधुर स्वभाव के नेता थे, जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और सादगी के साथ किया गया उनका कार्य सभी के लिए उदाहरण है। पायलट ने अपने पिता स्वर्गीय राजेश पायलट के साथ उनके संबंधों को याद करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को माथुर से सीख लेकर समझना चाहिए कि कलम और नीति-निर्माण की ताकत का उपयोग किस तरह प्रदेश और देश के विकास के लिए किया जा सकता है।

PunjabKesari

कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिवचरण माथुर के दो बार के मुख्यमंत्री कार्यकाल और लंबे राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान के विकास को नई गति दी। जल संसाधन, कृषि विस्तार, डेयरी विकास, ऊर्जा, पावर तथा ऑयल एक्सप्लोरेशन जैसी महत्वपूर्ण नीतियों पर उनके फैसलों का प्रभाव आज भी दिखाई देता है।

बी. डी. कल्ला ने कहा कि उनके साथ कई विभागों में काम करते हुए उन्होंने देखा कि किस प्रकार शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से उन्होंने प्रदेश को नई दिशा दी। सांसद हरीश मीणा ने अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि वे प्रशासन और राजनीति के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर निर्णयों को मजबूती से लागू करते थे। डॉ. चंद्रभान सहित अन्य नेताओं ने भी उनकी नीति-निर्माण क्षमता और दूरदर्शिता को याद किया। पूर्व विधायक सुचित्रा आर्य ने अपने उद्बोधन में शिवचरण माथुर के जल संसाधन नीतियो पर प्रकाश डाला। 

PunjabKesari

कार्यक्रम में वंदना माथुर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके पिता ने जीवनभर सिद्धांतों और जनसेवा को प्राथमिकता दी तथा राजनीति को समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान का माध्यम माना। कार्यक्रम में विभा माथुर ने कहा कि शिवचरण माथुर मार्गदर्शक और मूल्यों की सीख देने वाले व्यक्तित्व थे और उनकी सादगी व अनुशासन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।

PunjabKesari

समारोह के दौरान समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. डी. आर. मेहता, संस्थापक भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवचरण माथुर के राजनीतिक सफर पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिससे उपस्थित लोगों को उनके कार्यकाल के महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी मिली। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अतुल गर्ग का कार्यक्रम में सम्मान किया गया और उन्होंने अपने उद्बोधन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर के साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!