झालावाड़ हादसे के बाद एक्शन में राज्य सरकार: 7500 सरकारी स्कूलों की मरम्मत, जर्जर भवनों को तुरंत गिराने का आदेश

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 28 Jul, 2025 02:49 PM

rajasthan school roof collapse action 7500 government

झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में राजकीय स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत और 28 के घायल होने की दुखद घटना के बाद, राजस्थान सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में रविवार को सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर हुई...

जयपुर। झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में राजकीय स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत और 28 के घायल होने की दुखद घटना के बाद, राजस्थान सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में रविवार को सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए।

मुख्य निर्णय:

जिला कलेक्टरों की निगरानी में सभी स्कूल भवनों का सर्वे कराया जाएगा। जहां भी भवनों की स्थिति खराब मिलेगी, उन्हें लाल रंग से क्रॉस कर चिन्हित किया जाएगा और उपयोग से बाहर कर दिया जाएगा।

सरकार ने इन कार्यों के लिए आपदा राहत मद से 150 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इन सभी कार्यों की निगरानी:

  • AI आधारित प्रणाली

  • GIS मैपिंग

  • शाला दर्पण पोर्टल से लिंकिंग

इन तकनीकी उपायों से पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और रियल टाइम निगरानी योग्य बनाया जाएगा।

 शिक्षा मंत्री का बयान: “राज्य में शैक्षणिक माहौल को सुरक्षित बनाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस घटना ने हमें झकझोर दिया है और अब हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है ताकि भविष्य में कोई भी छात्र असुरक्षित भवनों में पढ़ने को मजबूर न हो।”

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!