राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में जून तक पूरे होंगे सड़क निर्माण के सभी कार्य, 96 करोड़ के 115 प्रोजेक्ट स्वीकृत

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 10 Mar, 2026 06:30 PM

rajasthan rajgarh laxmangarh road construction projects diya kumari

राजस्थान के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण और नवीनीकरण के कई कार्य तेज़ी से चल रहे हैं। उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों को...

 

जयपुर। राजस्थान के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण और नवीनीकरण के कई कार्य तेज़ी से चल रहे हैं। उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों को 19 जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में इस विधानसभा क्षेत्र में 96 करोड़ रुपये की लागत से कुल 115 सड़क कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 64 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 50 कार्य वर्तमान में प्रक्रियाधीन हैं और एक कार्य का निरस्तीकरण प्रक्रियाधीन है।

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी प्रक्रियाधीन सड़क निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे हों। इसी क्रम में 19 जून 2026 तक सभी 50 चल रहे कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।

दिया कुमारी विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक मांगेलाल मीना द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रही थीं। उन्होंने बताया कि बजट 2026-27 में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये के नए सड़क कार्यों की घोषणा भी की गई है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में सड़कों के नवीनीकरण के मापदंड राज्य सड़क नीति 2013 के अनुसार तय किए गए हैं। उन्होंने सदन में बताया कि राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में कुल 67 सड़कें क्षतिग्रस्त या नॉन-पेचेबल स्थिति में थीं, जिनमें से 26 सड़कों के कार्यों की स्वीकृति जारी कर दी गई है और उन पर काम जारी है।

उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 में प्रदेशभर में नॉन-पेचेबल और क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 1400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार पारस्परिक प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का चयन कर उनका नवीनीकरण करवाएगी।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!