किसी भी परिस्थिति में आलाकमान का फैसला मंजूर होगा : मंत्री राजेन्द्र गुढा

Edited By PTI News Agency, Updated: 23 Sep, 2022 12:52 AM

pti rajasthan story

जयपुर, 22 सितंबर (भाषा) राजस्थान के पंचायती राज और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढा ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिये जाने की स्थिति में यदि...

जयपुर, 22 सितंबर (भाषा) राजस्थान के पंचायती राज और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढा ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिये जाने की स्थिति में यदि सचिन पायलट को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वह और अन्य पांच विधायक विरोध नहीं करेंगे।

गुढा उन छह विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने बसपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।

वह गहलोत के करीबी माने जाते हैं। हालांकि, गुढा ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में अपना रुख साफ करते हुए संकेत दिए हैं कि वे किसी चेहरे के साथ नहीं है।

गुढा ने कहा, ‘‘कांग्रेस के हमारे नेता.. सोनिया जी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जो फैसला करेंगे उसको सारे लोग स्वीकार करेंगे.. और इसमें किन्तु-परन्तु की कोई बात नहीं है। ’’
गुढा ने जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘हम सभी छह विधायक आज कांग्रेसी हैं.. कांग्रेस के सदस्य हैं और विधानसभा में भी कांग्रेस के सदस्य हैं, तो जो भी सोनिया जी, राहुल जी, प्रियंका जी फैसला करेंगे.. हम उस फैसले का स्वागत करेंगे।’’
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने की संभावना के बीच गुढ़ा का बयान पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा चिंतन शिविर सुधारों के अनुरूप "एक व्यक्ति, एक पद" की अवधारणा के मद्देनजर आये बयान के बाद आया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!