SEO Title: चूरू दौरे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, तारानगर-सादुलपुर रेल लाइन विस्तार को लेकर दिए सकारात्मक संकेत

Edited By Ishika Jain, Updated: 21 Jun, 2026 04:30 PM

english url ashwini vaishnaw churu visit taranagar sadulpur rail line expansion

चूरू दौरे के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्षेत्र की रेलवे परियोजनाओं पर चर्चा की। तारानगर, सादुलपुर और सरदारशहर में रेल विस्तार के लिए सर्वे कराने का आश्वासन दिया गया।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को चूरू रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने उन्हें भगवान रामलला की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

चूरू स्टेशन पर अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान रेल मंत्री को क्षेत्र की रेलवे सुविधाओं और विकास कार्यों से संबंधित 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। इसमें तारानगर को नई रेल लाइन से जोड़ने, सरदारशहर क्षेत्र में रेल सेवाओं का विस्तार करने तथा राजगढ़ क्षेत्र के लंबे समय से वंचित इलाकों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की मांग प्रमुख रही।

ज्ञापन में चूरू रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन योजना के तहत और अधिक विकसित करने, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कुलियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान, वॉशिंग लाइन सुविधा दोबारा शुरू करने तथा लंबित रोड ओवर ब्रिज (ROB) परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग भी उठाई गई।

राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि रेल मंत्री ने क्षेत्र की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और तारानगर, सरदारशहर तथा सादुलपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक विस्तार की संभावनाओं का सर्वे कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि इन परियोजनाओं को भविष्य की रेलवे योजनाओं और बजट प्रस्तावों में शामिल करने पर सकारात्मक विचार किया जा सकता है।

इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सहारण, भाजपा नेता डॉ. वासुदेव चावला सहित रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!