Edited By Anil Jangid, Updated: 11 Jun, 2026 08:15 PM

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर कार्यालय में आज भारत सरकार के रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। उनके कार्यालय आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने...
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर कार्यालय में आज भारत सरकार के रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। उनके कार्यालय आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा एवं जोरदार नारों के साथ आत्मीय अभिनंदन किया।
जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने वैष्णव का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में भारतीय रेल के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं और देशभर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण एवं पुनर्विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में लगभग 600 रेलवे स्टेशन हैं और राज्य सहित पूरे देश में रेलवे अधोसंरचना को आधुनिक बनाने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।
उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण कार्यक्रमों, डिजिटल इंडिया, वंदे भारत ट्रेन, अमृत भारत स्टेशन योजना, आधारभूत संरचना विकास तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।
वैष्णव ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण भागीदार है और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने संगठन की मजबूती, जनसेवा और विकास कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति, युवा शक्ति एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यालय परिसर में जोश, ऊर्जा और संगठनात्मक एकता का वातावरण बना रहा। कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के उद्घोष के साथ केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
मीडिया सह-प्रभारी नयन माधाणी (अग्रवाल) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर कैबिनेट मंत्री हीरा लाल नागर जिला महामंत्री नवरत्न नाराणिया राजेश तांबी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।