तालाब में डूबने से दो भाइयों समेत तीन की मौत

Edited By PTI News Agency, Updated: 05 Jun, 2022 10:06 PM

pti rajasthan story

जयपुर, पांच जून (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में रविवार को तालाब में डूबने से दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

जयपुर, पांच जून (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में रविवार को तालाब में डूबने से दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

थांवला के थानाधिकारी हीरा लाल ने बताया कि घटना जिले के आसां गांव की है। एक युवक पानी पीने तालाब पर गया था। गलती से वह फिसलकर अंदर गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में दो अन्य भी डूब गए।

मृतकों की पहचान गोपाल राम (15), उसके भाई सुरेश (25) और साबू राम (25) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!