Edited By Anil Jangid, Updated: 09 Sep, 2026 02:49 PM

जयपुर: जयपुर नगर निगम का चुनाव एकबार फिर से हो रहा है और इस दौरान मतदाताओं का जोश हाई है। कुछ कह नहीं सकते कि इस बार बीजेपी शहरी सरकार बनेगी या कांग्रेस बाजी मारेगी। ऐसे में हम जयपुर नगर निगम के पिछले दो बार हुए चुनावों के बारे में बता रहे हैं कि...
जयपुर: जयपुर नगर निगम का चुनाव एकबार फिर से हो रहा है और इस दौरान मतदाताओं का जोश हाई है। कुछ कह नहीं सकते कि इस बार बीजेपी शहरी सरकार बनेगी या कांग्रेस बाजी मारेगी। ऐसे में हम जयपुर नगर निगम के पिछले दो बार हुए चुनावों के बारे में बता रहे हैं कि आखिर किस पार्टी ने कब कब अपनी शहरी सरकार बनाई।
साल 2014 की बात करें तो उस समय एकल जयपुर नगर निगम था और कुछ सीटे थी 91, इन चुनावों में BJP ने 64 सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस 18 व निर्दलीय 9 सीटों पर विजयी रहे।
साल 2020 की बात करें तो यहां जयपुर नगर निगम को दो हिस्सों में बांट दिया गया था, जिसके तहत जयपुर नगर निगम ग्रेटर में 150 सीटें थी, जिनमें से BJP ने 88 सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाई तो कांग्रेस ने 49 सीटें जीती। अन्यों की झोली में 13 सीटें गई। वहीं अगर बात जयपुर नगर निगम हेरिटेज की बात करें तो उसमें 100 सीटें थी, इस दौरान कांग्रेस ने बहुमत हासिल करके अपनी सरकार बनाई।
हालांकि, अब 2026 में फिर से एकल जयपुर नगर निगम बनाया गया है जिसमें 150 सीटें हैं।
साल 2014 में जयपुर नगर निगम में 91 वार्ड थे। परिणाम में BJP ने 64 वार्ड, कांग्रेस ने 18 वार्ड और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 9 वार्ड जीते। यानी BJP को स्पष्ट बहुमत मिला था। उस चुनाव में कुल 680 प्रत्याशी 91 वार्डों के लिए मैदान में थे।
साल 2020 में जयपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ जिसके तहत जयपुर ग्रेटर — 150 वार्ड और जयपुर हेरिटेज — 100 वार्ड वाला निगम बना। कुल मिलाकर जयपुर में 250 पार्षद सीटों पर चुनाव हुआ। इस दौरान BJP ने 150 में से 88 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। जबकि बहुमत का आंकड़ा 75 था।
2020 में दोनों निगमों में कुल 1 हजार 116 उम्मीदवार मैदान में थे—ग्रेटर में 686 और हेरिटेज में 430 उम्मीदवार मैदान में थे।
अब बात करें 2026 का जयपुर नगर निगम चुनाव की तो इस बार 150 वार्डों पर चुनाव हो रहा है। जहां पर नाम वापसी के बाद 150 वार्डों में 723 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस दौरान कांग्रेस 149 सीटों पर तो BJP 146 उम्मीदवारों के साथ मैदान में उतरी है। साथ ही इस बार 812 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं।
अब आरक्षित सीटों की बात करें तो इस बार 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। साथ ही 16 वार्डों में केवल BJP और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। 33 वार्डों में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार BJP का एक बड़ा बदलाव जरूर देखने को मिला है। जैसे BJP ने इस बार जयपुर में 8 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। 2020 के दोनों निगम चुनावों में BJP ने मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या बहुत कम रखी थी और केवल एक मुस्लिम BJP उम्मीदवार को जीत मिली थी। अब देखना ये है कि इस बार जनता किस पार्टी को समर्थन देकर शहरी सरकार बनाती है।
इसी के साथ ही आपको बता दें कि जयपुर नगर निगम पार्षद चुनावों का परिणाम 14 सितंबर को आ रहा है। इसके बाद 21 सितंबर को मेयर का चुनाव तो 22 सितंबर को डिप्टी मेयर का चुनाव होगा।