एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर कथित मिलावटी दूध के ठिकाने पर पुलिस का बड़ा एक्शन

Edited By Anil Jangid, Updated: 02 Oct, 2026 07:24 PM

dholpur police raid adulterated milk facility on sp vikas sangwan direction

धौलपुर: धौलपुर में आमजन की सेहत से जुड़े मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर में कथित मिलावटी दूध तैयार करने के ठिकाने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने दबिश देकर मौके से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है। कार्रवाई के बाद...

धौलपुर: धौलपुर में आमजन की सेहत से जुड़े मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर में कथित मिलावटी दूध तैयार करने के ठिकाने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने दबिश देकर मौके से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है। कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग भी मौके पर पहुंचा और सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

 

मामला धौलपुर शहर के जाहिद होटल के पीछे का है, जहां कथित तौर पर दूध में मिलावट का कारोबार संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। एसपी विकास सांगवान से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

 

पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से दूध से भरा एक टैंकर, दूध तैयार करने की मशीन, पंप, ड्रम, ऑयल और पाउडर सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया, जबकि पुलिस के अनुसार कथित मुख्य आरोपी भागीरथ गुर्जर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने और कथित सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए CMHO धर्म सिंह मीणा भी मौके पर पहुंचे। 

 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूध और अन्य सामग्री के सैंपल लिए हैं। अब इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बरामद दूध की गुणवत्ता क्या थी और उसमें किसी तरह की मिलावट थी या नहीं।पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि आमजन की सेहत से जुड़े मामलों में प्रशासन और पुलिस निगरानी बढ़ा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बरामद सामग्री तथा सैंपल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!