कांग्रेस द्वारा दिए गए 'संविधान खतरे में हैं' वाले बयान को लेकर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का पलटवार

Edited By Chandra Prakash, Updated: 06 Dec, 2024 05:49 PM

deputy cm premchand bairwa hits back at congress

देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को पुष्पांजलि अर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया सहित पार्टी के पदाधिकारी ने...

 

यपुर, 6 दिसंबर 2024 । देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को पुष्पांजलि अर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया सहित पार्टी के पदाधिकारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन नमन किया। 

अंबेडकर ने जो संविधान बनाया है, उससे हमें मान सम्मान मिला है- प्रेमचंद बैरवा 

इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे संविधान के निर्माता जो संविधान बनाकर गए हैं, उनकी रक्षा के लिए काम कर रहे है। भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया है उससे हमें मान सम्मान मिला है। सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया है। आज हमारे देश का संविधान सर्वश्रेष्ठ संविधान है। 

कांग्रेस ने देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है- प्रेमचंद बैरवा

इसके साथ ही प्रेमचंद बैरवा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान पर किसी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। हम सभी को हमारे संविधान की पालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने संविधान को लेकर लोगों में भ्रम फैलाया है। लोगों को आरक्षण खत्म करने की बात को लेकर गुमराह किया गया। जब भी कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं को मौका मिलता है तो वह आरक्षण को लेकर अलग-अलग भ्रांतियां फैलाते हैं। लेकिन जिस प्रकार से हमारे प्रधानमंत्री की सोच कि देश के हर गरीब तबके को उसका हक मिले। आज समाज की पंक्ति में जो पीछे रह गया है उसे आगे लाया जाए और समाज की मुख्य धारा में खड़ा किया जाए। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि जब तक मैं जिंदा हूं आरक्षण पर आज नहीं आने दूंगा हमारी पार्टी रीति नीति और हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!