सीएम भजनलाल शर्मा ने चेटीचंड महोत्सव पर शोभायात्रा को दिखाई हरी झंडी

Edited By Anil Jangid, Updated: 20 Mar, 2026 08:23 PM

cm bhajanlal sharma flags off the cheti chand procession

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सिंधी समाज ने कठिन परिस्थितियों से गुजरते हुए अपनी मेहनत और ईमानदारी से समाज, राज्य और देश की प्रगति के लिए अनुकरणीय कार्य किया है। इस समाज ने कर्म को पूजा माना और अपने कड़ी मेहनत से हर क्षेत्र में सफलता...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सिंधी समाज ने कठिन परिस्थितियों से गुजरते हुए अपनी मेहनत और ईमानदारी से समाज, राज्य और देश की प्रगति के लिए अनुकरणीय कार्य किया है। इस समाज ने कर्म को पूजा माना और अपने कड़ी मेहनत से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की। उन्होंने अपील की कि जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी को सक्रिय रूप से भागीदारी करनी चाहिए।

 

मुख्यमंत्री शुक्रवार को भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस के अवसर पर जयपुर के चौगान स्टेडियम में आयोजित 'चेटीचंड महोत्सव' को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सिंधी समाज की मेहनत और स्वाभिमान की सराहना की और कहा कि इस समाज ने अपनी मेहनत और ईमानदारी से न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में भी अहम योगदान दिया।

 

मानवता के रक्षक भगवान झूलेलाल
मुख्यमंत्री ने भगवान झूलेलाल को मानवता के रक्षक बताते हुए कहा कि भगवान झूलेलाल ने बिना शस्त्र उठाए, केवल प्रेम, सत्य और साहस के बल पर अत्याचार को परास्त किया और समाज को न्यायप्रिय और शीतल बनने का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि भगवान झूलेलाल ने हमें ‘जल की तरह बहो, जहां भी जाओ जीवन दो’ की सीख दी, जिसे सिंधी समाज ने पूरी तरह आत्मसात किया है।

 

चेटीचंड का संदेश
सीएम शर्मा ने चेटीचंड महोत्सव को सत्य की असत्य पर, और मानवता की क्रूरता पर जीत का प्रतीक बताया। यह पर्व न केवल धार्मिक है, बल्कि यह समाज में सद्भाव, एकता और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय सिंधी समाज ने अपनी जमीन और घर खो दिए थे, लेकिन उनका हौसला और मेहनत कभी कम नहीं हुआ।

 

हर नागरिक का सम्मान, हर बच्चे को अवसर
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित राजस्थान’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में सिंधी समाज अपनी भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम सब मिलकर ऐसा राज्य बनाएंगे जहां हर नागरिक का सम्मान हो, हर बच्चे को अवसर मिले और हर परिवार को खुशहाली प्राप्त हो।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान सांसद मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंदाचार्य, अमरापुरा दरबार के संत और अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!