भाजपा बांसा मंडल की नई टीम मैदान में, पार्टी को मजबूत करने की तैयारी शुरू

Edited By Raunak Pareek, Updated: 01 Jul, 2025 08:10 PM

bjp bansa mandal new executive committee 2025

भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशन में भाजपा बांसा मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गागोरिया ने 18 पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए संगठन में सामाजिक संतुलन और महिला भागीदारी को प्राथमिकता दी है।

भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार की दिशा में बांसा मंडल में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह गठन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा और जयपुर उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी के निर्देशानुसार किया गया है। भाजपा बांसा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गागोरिया ने जानकारी दी कि इस कार्यकारिणी में सामाजिक संतुलन और महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए 18 प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

नई कार्यकारिणी में शामिल प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार -

·         उपाध्यक्ष: नरोत्तम शर्मा, बाबूलाल गुर्जर, नानूराम पिपलोदा, कानाराम सैनी, सुमन बुनकर, महेश बगड़ा

·         महामंत्री: जमनलाल सैनी, महेश योगी

·         मंत्री: रामकिशोर मीणा, सुल्तान गुर्जर, पूनम शर्मा, साँवर मल बोबस्या, संतोष पंचोली, मनीष प्रजापत

·         कोषाध्यक्ष: महावीर अग्रवाल

·         मीडिया प्रभारी: सुरेश डागर

·         आईटी प्रमुख: मुकेश यादव

·         कार्यालय प्रभारी: सुनील कुमावत

इसके अलावा मंडल की कार्यकारिणी में कुल 61 सदस्यों को विभिन्न दायित्व दिए गए हैं।

मंडल अध्यक्ष गागोरिया ने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारी केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और भाजपा की रीति-नीति को मजबूत करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। यह कार्यकारिणी आगामी चुनावी गतिविधियों और संगठनात्मक रणनीतियों में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार की गई है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!