एडीजी दिनेश एमएन का हनुमानगढ़ दौरा: पुलिसकर्मियों के परिवारों से किया संवाद, सुविधाओं का लिया जायजा

Edited By Ishika Jain, Updated: 30 Apr, 2026 04:28 PM

adg dinesh mn hanumangarh visit police families interaction facilitie inspection

हनुमानगढ़ में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एजीटीएफ, एटीएस एवं एएनटीएफ) दिनेश एमएन का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के साथ संवाद स्थापित कर एक अलग मिसाल पेश की।

हनुमानगढ़ में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एजीटीएफ, एटीएस एवं एएनटीएफ) दिनेश एमएन का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के साथ संवाद स्थापित कर एक अलग मिसाल पेश की।

मंगलवार और बुधवार को हुए निरीक्षण के दौरान एडीजी ने पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी, जिम, आरओ प्लांट और मेस का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने उपकरणों की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की स्थिति का बारीकी से मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के दौरान एडीजी दिनेश एमएन ने जिम में स्वयं पुलअप कर जवानों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर भोजन भी किया, जिससे आत्मीय माहौल देखने को मिला।

एडीजी ने पुलिस क्वार्टरों में जाकर जवानों के परिवारजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने उनके दैनिक जीवन, समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया।

इसी दौरान महिला पुलिसकर्मी ममता के परिजनों ने उन्हें चाय पर आमंत्रित किया, जिसे एडीजी ने स्वीकार किया और उनके घर जाकर बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने चालक धीर सिंह के परिवार से भी मुलाकात कर बच्चों और पारिवारिक स्थिति के बारे में जानकारी ली।

एडीजी का यह व्यवहार पुलिस बल में अनुशासन के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता का भी उदाहरण बना। इस पहल से पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के बीच विश्वास और अपनापन और मजबूत हुआ।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!