हनुमानगढ़ टाउन में FRT टीम पर लापरवाही के आरोप: भाजपा ने दी 7 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी

Edited By Ishika Jain, Updated: 29 Apr, 2026 04:26 PM

hanumangarh frt team negligence bjp protest warning electricity issues

हनुमानगढ़ टाउन क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। फॉल्ट रिपेयर टीम (FRT) की कार्यप्रणाली से नाराज भाजपा नगर मंडल ने बुधवार को विद्युत निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

हनुमानगढ़ टाउन क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। फॉल्ट रिपेयर टीम (FRT) की कार्यप्रणाली से नाराज भाजपा नगर मंडल ने बुधवार को विद्युत निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।


भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सहायक अभियंता मुकेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर टीम पर लापरवाही और मनमानी के आरोप लगाए।
ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में बिजली फॉल्ट को ठीक करने में अनावश्यक देरी की जा रही है, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय बिजली कटौती और खराबी लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।


स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर FRT कर्मचारी फॉल्ट सुधारने के बदले पैसे की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा प्रशिक्षित कर्मचारियों के बजाय अकुशल कर्मियों से काम लिया जा रहा है, जिससे समस्याएं बढ़ रही हैं। उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार और विवाद की शिकायतें भी सामने आई हैं।


भाजपा नेताओं का कहना है कि यह स्थिति ठेकेदार की ढिलाई और नियमों की अनदेखी का परिणाम है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग भी उठाई है।

नितिन बंसल ने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन और घेराव करेंगे। इस पर सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!