हनुमानगढ़ में आग का कहर : नवां गांव में तूड़ी से भरी ट्रॉली जली, गोलूवाला में भी खेतों में लगी आग

Edited By Ishika Jain, Updated: 26 Apr, 2026 07:03 PM

hanumangarh fire incident trolley burnt nawa village goluwala fields fire

हनुमानगढ़ जिले में भीषण गर्मी के बीच आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रविवार को जंक्शन थाना क्षेत्र के नवां गांव में तूड़ी से भरी एक ट्रॉली में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। इससे पहले एक दिन पूर्व गोलूवाला क्षेत्र के खेतों में भी आग लगने की घटना...

हनुमानगढ़ जिले में भीषण गर्मी के बीच आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रविवार को जंक्शन थाना क्षेत्र के नवां गांव में तूड़ी से भरी एक ट्रॉली में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। इससे पहले एक दिन पूर्व गोलूवाला क्षेत्र के खेतों में भी आग लगने की घटना सामने आई थी।

जानकारी के अनुसार नवां गांव में तूड़ी बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी के कारण अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने ट्रॉली में भरी पूरी तूड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि पूरी सामग्री जलकर नष्ट हो गई और ट्रॉली भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

इससे पहले शनिवार शाम को गोलूवाला इलाके के खेतों में फसल अवशेषों में आग लग गई थी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया था।

विशेषज्ञों के अनुसार इन दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने और तेज गर्म हवाओं के चलते सूखी घास, तूड़ी और फसल अवशेषों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रशासन ने किसानों और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करते हुए आग से जुड़े उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!