प्रतापगढ़ में खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी और गहने लेकर फरार

Edited By Anil Jangid, Updated: 13 Feb, 2026 03:07 PM

burglars break window decamp with jewelry and cash in pratapgarh village

प्रतापगढ़। राजस्थान के Pratapgarh जिले में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। कोतवाली पट्टी थाना क्षेत्र के अखौवा गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और करीब 10 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।

प्रतापगढ़। राजस्थान के Pratapgarh जिले में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। कोतवाली पट्टी थाना क्षेत्र के अखौवा गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और करीब 10 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार, यह घटना हरिकांत की पत्नी शोभा देवी के घर में देर रात हुई। चोरों ने घर के पीछे सीढ़ी लगाकर खिड़की तोड़ी और उसी रास्ते से अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे कीमती गहने व नकदी चुरा ली।

 

सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। खिड़की टूटी हुई थी और आलमारी का ताला टूटा देखकर परिजनों को चोरी का अंदेशा हुआ। जांच करने पर पता चला कि गहने और नकदी गायब हैं। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

 

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

 

क्षेत्र में हाल के दिनों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!