प्रतापगढ़ की नई ‘सख्त’ कलेक्टर: शुभम चौधरी, जिनका राजनीतिक हस्तक्षेप से दूर रहने का अंदाज बनाता उन्हें अलग

Edited By Anil Jangid, Updated: 02 Apr, 2026 02:49 PM

shubham chaudhary pratapgarh new tough collector

प्रतापगढ़: राजस्थान सरकार ने देर रात जारी 65 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में प्रतापगढ़ जिले के प्रशासनिक नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। 2014 बैच की आईएएस अधिकारी शुभम चौधरी को जिले की नई कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

प्रतापगढ़: राजस्थान सरकार ने देर रात जारी 65 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में प्रतापगढ़ जिले के प्रशासनिक नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। 2014 बैच की आईएएस अधिकारी शुभम चौधरी को जिले की नई कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले आयुक्त उद्यानिकी, जयपुर के पद पर कार्यरत थीं। उनके नियुक्ति आदेश के साथ ही प्रतापगढ़ की तत्कालीन कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया को संयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग जयपुर में स्थानांतरित किया गया। आदेश जारी करने का काम संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने किया।

 

शुभम चौधरी को उनके सख्त और ईमानदार प्रशासनिक अंदाज के लिए जाना जाता है। वे अपने काम में पारदर्शिता बनाए रखने और अनुशासन का पालन कराने पर भरोसा करती हैं। खास बात यह है कि वे किसी भी प्रकार के राजनीतिक हस्तक्षेप को पसंद नहीं करतीं। यही कारण है कि उनके करियर में कई बार तबादले हुए हैं, लेकिन इससे उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक पकड़ प्रभावित नहीं हुई।

 

शुभम चौधरी ने राजस्थान के कई जिलों में कलेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया है। उनके प्रशासनिक अनुभव में राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, कोटपुतली-बहरोड़ और डूंगरपुर जैसे जिले शामिल हैं। जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी उन्होंने तीन से चार जिलों में काम कर ग्रामीण प्रशासन का गहरा अनुभव हासिल किया है।

 

उनका शैक्षणिक और पेशेवर सफर भी प्रेरणादायक रहा है। मूल रूप से दिल्ली निवासी शुभम चौधरी ने अपनी उच्च शिक्षा के लिए पोलैंड से इकोनॉमिक्स में एमए किया। उन्होंने तीसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर 2014 में आईएएस सेवा में प्रवेश किया। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले वे बैंकिंग सेक्टर में भी काम कर चुकी हैं।

 

लगातार 10 से 12 साल के करियर में उनके 14 से 16 बार तबादले हो चुके हैं। हर जगह उन्होंने अपनी सख्त, प्रभावी और पारदर्शी कार्यशैली से प्रशासनिक स्थिरता कायम की है। अब प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि शुभम चौधरी जिले में प्रशासनिक सुधार और जनता के लिए सेवाओं को कैसे नया स्वरूप देती हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!