गृह राज्य मंत्री का विपक्ष पर निशाना, कह दी ये बड़ी बात !

Edited By Liza Chandel, Updated: 27 Feb, 2025 07:10 PM

minister of state for home targeted the opposition said this big thing

राजस्थान विधानसभा में जारी गतिरोध के बीच गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने आसन की मर्यादा तोड़ी है, इसलिए उन्हें खेद व्यक्त करना चाहिए। मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने सदन की वेल में आकर...

राजस्थान विधानसभा में गतिरोध पर गृह राज्य मंत्री का विपक्ष पर निशाना

राजस्थान विधानसभा में जारी गतिरोध के बीच गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने आसन की मर्यादा तोड़ी है, इसलिए उन्हें खेद व्यक्त करना चाहिए। मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने सदन की वेल में आकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जो संसदीय मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने यह भी बताया कि संसदीय कार्य मंत्री, मुख्य सचेतक और वरिष्ठ विधायक लगातार विपक्ष से बातचीत कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह तीन बार मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन अब सिर्फ ट्विटर गेम खेल रहे हैं। उन्हें सदन में आकर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता उनकी सलाह नहीं मान रहे, जिसके कारण सदन की मर्यादा तार-तार हो रही है।

ऐसा पहले कभी नहीं हुआ - गृह राज्यमंत्री

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि राजस्थान विधानसभा के इतिहास में भैरों सिंह शेखावत, मोहनलाल सुखाड़िया, हरिदेव जोशी, वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत जैसे बड़े नेता रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं पहले कभी नहीं हुईं। उन्होंने इंदिरा गांधी पर दिए गए बयान को लेकर चल रहे विवाद पर भी अपनी राय रखी और कहा कि क्या पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू नहीं कहता?

"कांग्रेस मीडिया में आकर कहे कि इंदिरा गांधी दादी नहीं थीं"

कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए बेढम ने कहा, "क्या विभिन्न प्रदेशों में दादा-नाना जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं होता? यदि ‘दादी' शब्द असंसदीय है, तो कांग्रेस के नेता मीडिया के सामने आकर स्पष्ट करें कि इंदिरा गांधी दादी नहीं थीं। यदि वे ऐसा नहीं कहते, तो हमें भी सोचना पड़ेगा कि वे खुद अपने परिवार की विरासत को किस दृष्टि से देखते हैं।"

हम गतिरोध खत्म करना चाहते हैं - बैरवा

वहीं, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने भी विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार गतिरोध खत्म करना चाहती है, लेकिन विपक्ष को भी इसके लिए आगे आना चाहिए। उन्हें खेद व्यक्त कर सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता के मुद्दे उठाने के बजाय सदन से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 8 करोड़ जनता विधानसभा की ओर देख रही है, लेकिन विपक्ष अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!