दक्षिण भारत से रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की पहल, रेल मंत्री को लिखा पत्र

Edited By Anil Jangid, Updated: 07 Mar, 2026 06:36 PM

efforts to strengthen rail connectivity with south india

सिरोही: जालोर-सिरोही से सांसद लुम्बाराम चौधरी ने दक्षिण भारत और राजस्थान के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि बेंगलूरु से जोधपुर चलने वाली ट्रेन के फेरे बढ़ाने के लिए रेल मंत्री को पत्र...

सिरोही: जालोर-सिरोही से सांसद लुम्बाराम चौधरी ने दक्षिण भारत और राजस्थान के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि बेंगलूरु से जोधपुर चलने वाली ट्रेन के फेरे बढ़ाने के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा गया है और यह मुद्दा संसद में भी उठाया गया है।

 

हुब्बल्ली में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे सांसद ने राजस्थान और दक्षिण भारत के बीच रेल संपर्क, क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और निवेश से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में बड़ी संख्या में राजस्थान मूल के लोग रहते हैं, इसलिए उनके लिए राजस्थान से बेहतर रेल कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है।

 

सांसद ने बताया कि पिछले साल गर्मियों की छुट्टियों के दौरान चेन्नई, बेंगलूरु और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों से राजस्थान के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया था। पहले चेन्नई से जोधपुर के लिए सप्ताह में केवल एक दिन ट्रेन चलती थी, लेकिन अब इसे नियमित कर दिया गया है। इसके साथ ही चेन्नई-जोधपुर के लिए नई ट्रेन की घोषणा भी की गई है।

 

उन्होंने बताया कि सिरोही जिला मुख्यालय होने के बावजूद अभी तक रेलवे नेटवर्क से नहीं जुड़ा है। इसे रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए डीपीआर स्वीकृत हो चुकी है और लगभग 2 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि भी मंजूर की गई है।

 

इसके अलावा सांचौर क्षेत्र को भी रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए करीब 9.35 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की जा रही है। इस परियोजना के तहत गुजरात के भाभर से सांचौर, बाड़मेर और बीकानेर तक रेल संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है।

 

सांसद चौधरी ने बताया कि मानपुरा हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने के प्रयास भी जारी हैं। साथ ही सिरोही से गुजरात बॉर्डर तक चार लेन सड़क, माउंट आबू के लिए वैकल्पिक सड़क और सुंधा माता तक सड़क चौड़ीकरण जैसे विकास कार्यों पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!