खाड़ी देशों में वागड़ प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर सागवाड़ा विधायक सक्रिय, विदेश मंत्री को लिखा पत्र

Edited By Afjal Khan, Updated: 06 Mar, 2026 07:02 PM

sagwara mla letter on vagad migrants safety in gulf

डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक शंकरलाल डेचा ने खाड़ी देशों में काम कर रहे वागड़ क्षेत्र के प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इस मुद्दे पर उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री को पत्र लिखकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। इसके...

डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक शंकरलाल डेचा ने खाड़ी देशों में काम कर रहे वागड़ क्षेत्र के प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इस मुद्दे पर उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री को पत्र लिखकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से भी मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा की।

जयपुर में हुई मुलाकात के दौरान विधायक डेचा ने बताया कि डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर संभाग के 10 हजार से अधिक लोग कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब, कतर, ओमान, अबू धाबी, ईरान, इराक और दुबई सहित कई खाड़ी देशों में रोजगार के लिए रह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इन प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करना जरूरी है। इस संबंध में उन्होंने गृह राज्य मंत्री से आग्रह किया कि खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों के लिए सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर त्वरित मदद की व्यवस्था की जाए।

विधायक डेचा ने केंद्रीय विदेश मंत्री को भेजे गए पत्र में भी इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने अनुरोध किया है कि खाड़ी देशों में स्थित भारतीय दूतावासों को निर्देश दिए जाएं ताकि वहां रहने वाले प्रवासी भारतीयों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और जरूरत पड़ने पर उन्हें समय पर सहायता मिल सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!